Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Annual examinations for classes VI to VIII begin from 11th, preparations complete

Panipat News: सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत पहुंचे पानीपत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2026 03:03 AM IST
विज्ञापन
Annual examinations for classes VI to VIII begin from 11th, preparations complete
पानीपत। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की वार्षिक बैठक के लिए सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत शुक्रवार को पानीपत के पट्टीकल्याणा स्थित माधव सृष्टि केंद्र पहुंच गए हैं। उनके साथ संघ के प्रमुख पदाधिकारी भी आए हैं। सरसंघचालक की इनके साथ आंतरिक बैठक शनिवार को शुरू होगी। इसके बाद 13 से 15 मार्च को अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक हाेगी। इनमें संघ के शताब्दी वर्ष में किए कार्यों की समीक्षा के साथ नए विषयों पर चर्चा कर प्रस्ताव पास किए जाएंगे।
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की बैठक इसके लिए शुक्रवार को एसडी पीजी कॉलेज में की गई। संघ के प्रांत प्रचार प्रमुख राजेश गोयल और सह प्रचार प्रमुख विक्रांत मीडिया से रूबरू हुए। उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक पिछली बार 2023 में पट्टीकल्याणा के केंद्र में आयोजित की गई थी। इसके बाद बंगलुरु और नागपुर में हुई थी। संघ की 2026-27 की बैठक 13 से 15 मार्च को समालखा के पट्टीकल्याणा स्थित माधव सृष्टि केंद्र में तय की है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन भी आएंगे। सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत शुक्रवार शाम को केंद्र में पहुंच गए। सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले समेत प्रमुख लोगों के साथ आंतरिक बैठक शनिवार को शुरू की जाएंगी। अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक के पहले दिन 13 मार्च को संघ के शताब्दी वर्ष में किए कार्यों की समीक्षा की जाएगी। इसके साथ अलग-अलग विषयों पर चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन

14 मार्च को दूसरे दिन प्रस्तावों पर चर्चा कर पास किया जाएगा। 15 मार्च को अंतिम दिन सरसंघचालक डॉ. मोहन भगवान का उद्बोधन होगा और तीन दिवसीय बैठक की विस्तृत रिपोर्ट रखी जाएगी। इसके बाद 16 और 17 मार्च को आंतरिक बैठक की जाएंगी। इस बार बैठक में समाज व राष्ट्र की मजबूती के लिए कई विषयों को शामिल किया जाएगा। इनमें चर्चा कर आगामी वर्ष के कार्यों की रूपरेखा तैयार की जाएगी। इस मौके पर कुरुक्षेत्र विभाग प्रमुख एडवोकेट केदार दत्त कौशिका, जिला प्रचार प्रमुख प्रदीप कुमार, अरुण व कॉलेज प्राचार्य डॉ. अनुपम अरोड़ा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स
विभिन्न विभागों के 1488 सदस्य होंगे शामिल
राजेश गोयल ने बताया कि प्रतिनिधि सभा में वर्ष 2025-26 के संघ कार्यों की समीक्षा की जाएगी और विभिन्न प्रांतों में हुए विशेष कार्यक्रमों का निवेदन प्रस्तुत किया जाएगा। संघ शताब्दी वर्ष के निमित्त आयोजित विजयादशमी उत्सव, गृह संपर्क अभियान, हिंदू सम्मेलन, युवा सम्मेलन, प्रमुख नागरिक गोष्ठियों और सामाजिक सद्भाव बैठकों के अनुभवों पर भी विशेष चर्चा की जाएगी। संघ में अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा राष्ट्र स्तर पर होती है। इससे आगे 11 जोन बनाए गए हैं। प्रत्येक प्रांत में एक-एक प्रांत इकाई हैं। कई बड़े प्रदेशों में दो प्रांत बनाए हैं। तीन से चार जिलों का एक विभाग है। इससे आगे जिला, खंड और नगर हैं। इनमें शहर स्तर पर सबसे छोटी इकाई बस्ती और ग्रामीण अंचल में गांव है।


बॉक्स
पट्टीकल्याणा केंद्र का बदला नाम
ग्राम विकास एवं सेवा साधना केंद्र का नाम बदल दिया है। अब इसका नाम माधव सृष्टि रखा है। प्रांत प्रचार प्रमुख राजेश गोयल ने एक प्रश्न का उत्तर देते हुए बताया कि संघ और पार्टी की गतिविधियां और काम अलग हैं। स्वयंसेवक सरकार्यवाह के आदेश पर काम करते हैं। 1925 से अब तक राजनीति में हस्तक्षेप या सहयोग करने से संबंधित कोई सूचना जारी नहीं की है। संघ का कार्य व्यक्ति निर्माण करना है। राजनीति में जाने वाले व्यक्ति संघ के मंच पर नहीं आते। महिलाओं के लिए संघ में अन्य कई विभाग हैं। संघ की शाखा के कार्य महिलाओं के अनुकूल नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed