फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Anjali tops essay writing competition

Panipat News: निबंध लेखन प्रतियोगिता में अंजलि अव्वल

Sun, 16 Nov 2025 02:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Sun, 16 Nov 2025 02:14 AM IST
विज्ञापन
Anjali tops essay writing competition
देशबंधु गुप्ता राजकीय महाविद्यालय में जनजातीय गौरव दिवस पर निबंध लेखन प्रतियोगिता में भाग लेते - फोटो : samvad
पानीपत। देशबंधु गुप्ता राजकीय महाविद्यालय में महत्वपूर्ण दिवस कमेटी द्वारा शनिवार को जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों के लिए भाषण व निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। निबंध प्रतियोगिता में 15 विद्यार्थियों ने भाग लिया जिसमें बीए फाइनल की छात्रा अंजलि ने प्रथम, सोनिया ने द्वितीय तथा बीए प्रथम वर्ष की छात्रा रितिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

प्राचार्य सुभाष चंद्र जागलान के नेतृत्व तथा सुमन की रूपरेखा में किया गया। प्राचार्य ने विद्यार्थियों से सभी धर्म व जाति के लोगों को साथ लेकर चलने का आह्वान किया। डॉ. तकदीर ने जनजातीय गौरव दिवस पर व्याख्यान दिया। उन्होंने स्वतंत्रता सेनानी भगवान बिरसा मुंडा के इतिहास व कार्यों का परिचय दिया। विद्यार्थियों ने भी बिरसा मुंडा पर अपने वक्तव्य दिए। सुमन ने राष्ट्रीय जनजातीय गौरव दिवस की महत्ता बताते हुए इनसे सीख लेने का संदेश दिया। मंच संचालन डॉ. वीना कुमारी ने किया। इस अवसर पर रीना व कमेटी के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed