{"_id":"62d1d286bf5f0d16f25b32cb","slug":"anjali-secured-seventh-rank-in-the-country-and-first-in-the-state-in-the-ca-examination-panipat-news-knl114784026","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीए की परीक्षा में अंजलि ने देश में सातवीं और प्रदेश में पहली रैंक हासिल की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीए की परीक्षा में अंजलि ने देश में सातवीं और प्रदेश में पहली रैंक हासिल की
विज्ञापन
पानीपत। चार्टर्ड एकाउंटेंट की परीक्षा का परिणाम शुक्रवार को घोषित हुआ है। इसमें पानीपत की बेटी अंजलि ने देश में सातवां और प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है। अंजलि की इस कामयाबी से उनके परिवार में खुुशी की लहर है। अंजलि के माता पिता ने मिठाई खिलाकर उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। पिता ने कहा कि उन्हें अपनी बेटी पर गर्व है। बेटियां आज किसी से कम नहीं हैं।
उल्लेखनीय है कि अंजलि गोयल के माता पिता और उसका भाई अखिल गोयल भी सीए ही हैं। इसके चलते उन्हें अपनी सीए के पढ़ाई में घर वालों का बहुत सहयोग मिला। अंजलि ने बताया कि सीए की पढ़ाई कठिन होती है। उन्होंने कहा कि इसमें कोई दो राय नहीं है कि रैंक हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ती है। उनकी दिन रात की मेहनत का परिणाम सबके सामने है। अंजलि ने बताया कि इस दौरान उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से दूरी बनाए रखी। अंजलि ने अपनी कामयाबी का श्रेय अपने माता-पिता, भाई और दोस्तों को दिया है। जिन्होंने हर वक्त उन्हें मोटिवेट किया। बताया कि उन्हें बैडमिंटन खेलना बेहद पसंद है। पढ़ाई के साथ फिजिकल और मेंटली फिट रहने के लिए बैडमिंटन खेलती थी।
अंजलि की मां रजनी गोयल ने बताया कि उन्हें अपनी बेटी पर गर्व है। इस बात की और ज्यादा खुशी है कि वह परिवार की चौथी सीए बन चुकी है। बेटे ने भी सीए में 28वीं रैंक हासिल की थी। अब बेटी ने सातवीं रैंक हासिल कर न सिर्फ पानीपत बल्कि पूरे नार्थ इंडिया में परिवार और प्रदेश का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन
अंजलि के पिता विमल गोयल ने कहा कि उन्हें नहीं पता था कि सुबह उठते ही इतनी बड़ी खुशी मिलेगी। बेटी को पूरी आजादी दी और उसने साबित कर दिया कि बेटियां किसी से कम नहीं हैं। इंटरमीडिएट में भी अजंलि ने तीसरी रैंक हासिल की थी।