फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Angry relatives staged a sit-in in the mini secretariat due to non-arrest of the killers

हत्यारोपियो की गिरफ्तारी न होने पर गुस्साए परिजनों ने लघु सचिवालय में दिया धरना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 15 Oct 2022 02:42 AM IST
विज्ञापन
Angry relatives staged a sit-in in the mini secretariat due to non-arrest of the killers
पानीपत। देशराज कॉलोनी में पांच अक्तूबर की रात डेयरी संचालक दिनेश की गोली मारकर हत्या के मामले में सभी आरोपियों को गिरफ्तार न करने से गुस्साए परिजन शुक्रवार को लघु सचिवालय में धरने पर बैठ गए। इस दौरान पुलिस पर मिलीभगत का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की। डीएसपी मुख्यालय धर्मवीर खर्ब परिजनों से मिलने पहुंचे और उन्हें निष्पक्ष जांच करने का आश्वासन दिया। डीएसपी ने कहा कि वह अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चुके हैं, जिनसे सीआईए में रिमांड के दौरान पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

मृतक दिनेश के भाई जोगिंदर उर्फ मोनू ने कहा पुलिस ने खानापूर्ति के लिए महज एक आरोपी साधु को पकड़ा है, जिसे दूध पिलाया जा रहा है। इस पर डीएसपी ने कहा कि पुलिस ने साधु, प्रवीण और एक अन्य को पकड़ रखा है, दूध पिलाने का मामला उनके संज्ञान में नहीं है, वह खुद इसकी जांच कराएंगे। जोगिंदर ने कहा कि आरोपी संदीप उर्फ टिंडा उसके भाई नरेश को फोन पर जान से मारने की धमकी दे रहा है। जिस मामले में भी वह तहसील कैंप थाना प्रभारी से मिलकर शिकायत दे चुके हैं, लेकिन पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। इसलिए वह इकट्ठा होकर शुक्रवार को एसपी से मिलने पहुंचे है। वह अपनी जांच सीआईए से कराना चाहते हैं, जिस पर डीएसपी ने उन्हें सीआईए-3 से जांच कराने का आश्वासन दिया। इसके अलावा पांच सदस्यीय कमेटी एसपी से भी मिली और न्याय की गुहार लगाई।
विज्ञापन

देशराज कॉलोनी निवासी डेयरी संचालक दिनेश की दशहरे की रात प्रवीण उर्फ बारू और साधु ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। जोगेंद्र ने बताया था कि एक साल पहले प्रवीन के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। इस रंजिश में प्रवीन, चिंटू, सुनील, राकेश, मिंटू, साधु, भोलू, सोनू, टिंकू संदीप व पांच अन्य व्यक्ति उनके घर में घुसे और पिता सुखबीर के साथ मारपीट कर फरार हो गए थे। इसका उलहाना देने वह, दिनेश मोनू पंडित के साथ आरोपियों के घर गए थे, जहां पर उनके घर महिलाओं ने भी उन पर पथराव किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed