फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Anger over lack of infrastructure in sectors, HSVP officials accused of breach of promise

Panipat News: सेक्टरों में मूलभूत नहीं होने पर रोष, एचएसवीपी अधिकारियों पर लगाया वादा खिलाफी का आरोप

Sun, 01 Feb 2026 02:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Sun, 01 Feb 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
Anger over lack of infrastructure in sectors, HSVP officials accused of breach of promise
बैठक में समस्याओं पर चर्चा करते सेक्टरवासी। स्रोत : आरडब्ल्यूए
पानीपत। शहर के सात रिहायशी सेक्टरों में मूलभूत सुविधा न होने पर सेक्टरवासियों में रोष बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने एचएसवीपी (हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण) के अधिकारियों पर वादा खिलाफी का आरोप लगाया है। उनका आरोप है कि कई बार बैठक में समस्याओं के समाधान का फैसला होने के बाद भी काम नहीं किया जा रहा है। सेक्टरवासियों ने इसके विरोध में 16 फरवरी को सेक्टर-18 स्थित एचएसवीपी कार्यालय का घेराव करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन

हरियाणा स्टेट हुडा सेक्टर्स कन्फेडरेशन के बैनर तले शनिवार को सेक्टर-40 में आरडब्ल्यूए के पदाधिकारियों की बैठक की गई, इसमें सेक्टरों में व्याप्त समस्याओं और उनके समाधान पर चर्चा की। बैठक में सेक्टर 13-17 के प्रधान अनिल राघव और अनिल राघव विशेष रूप से शामिल हुए। हरियाणा स्टेट हुडा सेक्टर्स कन्फेडरेशन के जिला संस्थापक बलजीत सिंह ने बैठक की अध्यक्षता की। सेक्टर-40 के प्रधान सतपाल बिंझौल व उप प्रधान रामप्रसाद मोर व पूर्व प्रधान अमरीक ने कहा कि एचएसवीपी के अधिकारी समय पर मूलभूत सुविधाएं देने में नाकाम साबित हो रहे हैं, वे बार-बार वादा कर तोड़ रहे हैं। सीवर, सड़क व पार्क के भी काम अधूरे पड़े हैं। आरडब्ल्यूए के बैनर 16 फरवरी को एचएसवीपी के कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया जाएगा। इसमें सभी सेक्टरों के लोग शामिल हाेंगे।
विज्ञापन

सेक्टर-7 के प्रधान रणधीर सिंह व उप प्रधान रामपत नैन ने कहा कि एक महीने से सामुदायिक केंद्र का निर्माण बंद है। अधिकारी ठेकेदार का भुगतान नहीं कर रहे हैं। सेक्टर में 45 मीटर की सड़क नहीं बनाई गई है। अधिकारियों से इन सबके बारे में कई बार बताया जा चुका है पर अधिकारी कोई काम नहीं कर रहे हैं। जिला संयोजक बलजीत सिंह ने कहा कि सेक्टर 7, 8, 18, 24, 40, 13 और 17 में भारी समस्या हैं। सेक्टरों में सीवर लाइन की सफाई तक नहीं की जा रही है। सेक्टर 7-8 में करीब 30 करोड़ की लागत से पांच एमएलडी का एसटीपी बनाया जाना है। इसका टेंडर तक नहीं लगाया गया है। इस मौके पर दिनेश, सतीश कुमार, बलवान सिंह, हवासिंह, रामप्रसाद, वेदप्रकाश, राजेश अहलावत, सत्यपाल, सुभाष, सतबीर खत्री, ताराचंद शर्मा, भीम व कलीराम गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed