फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Angel selected for the Legislative Assembly's 'Women-Youth Dialogue 2026'Angel selected for the Legislative Assembly's 'Women-Youth Dialogue 2026'

Panipat News: एंजल का विधानसभा के महिला युवा संवाद 2026 के लिए चयन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
Angel selected for the Legislative Assembly's 'Women-Youth Dialogue 2026'Angel selected for the Legislative Assembly's 'Women-Youth Dialogue 2026'
एंजल अहलावत - फोटो : samvad
पानीपत। जिले की बेटी एंजल अहलावत का चयन 31 जुलाई को हरियाणा विधानसभा में आयोजित होने वाले महिला युवा संवाद-2026 के लिए हुआ है। यह कार्यक्रम राजधानी युवा संसद की ओर से हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण के मार्गदर्शन में आयोजित किया जा रहा है।
विज्ञापन

एंजल का चयन कठिन बहुस्तरीय प्रक्रिया के बाद हुआ है। इसमें उद्देश्य विवरण (एसओपी) और व्यक्तिगत साक्षात्कार शामिल थे। दोनों चरणों में सफल रहने के बाद उन्हें इस प्रतिष्ठित मंच के लिए चुना गया।
विज्ञापन

हरियाणा विधानसभा के इस विशेष सत्र में देशभर से चयनित युवा प्रतिभाएं महिला नेतृत्व, सुशासन, लोकतांत्रिक सहभागिता और विकसित भारत 2047 जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार रखेंगी। एंजल अहलावत को सत्तापक्ष का पोर्टफोलियो दिया गया है। वह “विकसित भारत 2047 के निर्माण में महिला-नेतृत्व वाले विकास की भूमिका : जमीनी सशक्तीकरण से नेतृत्व तक” विषय पर अपना पक्ष प्रस्तुत करेंगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

अपने संबोधन में एंजल पानीपत से शुरू हुए ऐतिहासिक बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान और नीति-निर्माण में महिलाओं की भागीदारी से जुड़े विषयों पर विशेष प्रस्तुति देंगी।

एंजल अहलावत हरियाणा पुलिस सेवा के एसीपी नरेश कुमार अहलावत और वरिष्ठ आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. अलका अहलावत की पुत्री हैं। उन्होंने ब्रिटेन की यूनिवर्सिटी ऑफ सरे से उच्च शिक्षा प्राप्त की है। इसके साथ ही उन्होंने छात्र नेतृत्व और सार्वजनिक नीति के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई है।


एंजल सरे स्टूडेंट्स यूनियन में सोसाइटीज चेयर और इनसा यूके में उपाध्यक्ष के रूप में सक्रिय भूमिका निभा चुकी हैं। उनके चयन से परिवार और शहरवासियों में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed