फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   anajmandi, gahu, rech, start,

अनाज मंडी में गेहूं पहुंचना शुरू, इंतजामों की खुल रही पोल

Sun, 02 Apr 2017 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत।
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत। Updated Sun, 02 Apr 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
anajmandi, gahu, rech, start,
पानीपत - फोटो : पानीपत
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पानीपत। अनाज मंडी में गेहूं की आवक तेज होने लगी है। रविवार को दूसरे दिन 55 क्विंटल के करीब गेहूं अनाज मंडी पहुंचा। सरकारी एजेंसी ने गेहूं में नमी बताकर खरीदने से इनकार कर दिया। मंडी के एक-दो आढ़तियों ने ही गेहूं खरीदा। कई मंडियों में अभी सरकारी बारदाने भी नहीं पहुंचे हैं। कई किसानों ने सरकारी एजेंसियों पर भी गेहूं की खरीद न करने के आरोप लगाए हैं। अधिकारियों की मानें तो अनाज मंडी में अभी गेहूं आना शुरू हुआ है। दो या तीन दिन में गेहूं की आवक बढ़ जाएगी। गेहूं खरीद के लिए सरकारी एजेंसियां तैयार हैं। मंडियों में गेहूं की बंपर आवक आने के लिए प्रशासन तैयारी कर चुका है।
मंडियों में पहुंचने वाले गेहूं में अभी नमी है। सरकारी एजेंसियां किसानों को गेहूं सूखाकर ही मंडियों में लाने के लिए कह रही हैं। सरकारी बारदाना भी अभी तक मंडी में नहीं पहुंचा है। इससे सरकारी दावों की पाले खुल रही है। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारियों का मानना है कि एक या दो दिन में गेहूं की आवक तेज हो जाएगी। सही तरह से गेहूं की आवक आने में एक सप्ताह लग जाएगा।
विज्ञापन


सरकार के दावों की खुल रही है पोल
अनाज मंडी में गेहूं आना शुरू हो गया है, लेकिन प्रशासन की तैयारियां पूरी नहीं दिख रहीं। मंडी में मजदूर पहुंचने शुरू हो गए हैं। सीवर सिस्टम ठप हैं। फिलहाल उपायुक्त ने मंडी में नए शौचालय बनाने का कार्य शुरू करवाया है। मंडी के आढ़ती सरकारी एजेंसी से परेशान हैं। क्योंकि, हैफेड ने खरीदे गए धान का पेमेंट अभी तक नहीं किया है। कई महीने बीत जाने के बाद भी पेमेंट नहीं मिलने पर उपायुक्त से लिखित में शिकायत की जा चुकी है। प्रशासनिक अधिकारियों को किसानों के साथ ही आढ़तियों की तरफ भी विशेष ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

धर्मबीर सिंह मलिक, प्रधान, आढ़ती एसोसिएशन।

अनाज मंडी में गेहूं आने में अभी एक-दो दिन और लगेंगे। फिलहाल दो-तीन ढेरी ही गेहूं आया है। सरकारी बारदाना अभी मंडियों में नहीं पहुंचा है। किसान आढ़तियों के पास ही गेहूं डाल रहे हैं। मेरे पास भी सोमवार को कई किसान गेहूं लेकर पहुंचेंगे। आढ़तियों के साथ सरकारी एजेंसियों से किसान लगातार संपर्क बनाए हुए हैं। अनाज मंडी में किसानों को परेशान नहीं होने दिया जाएगा।
विकास गर्ग, आढ़ती, अनाज मंडी।

दो-तीन दिन में गेहूं पहुंचना शुरू होगा। मंडी में सरकारी एजेंसियां भी खरीद के लिए पहुंच चुकी हैं। गेहूं आने का इंतजार है। मंडियों में गेहूं आते ही खरीद शुरू हो जाएगी। दो दिन में जो गेहूं मंडी में पहुंचा है, उसमें थोड़ी नमी है। इसलिए उसकी खरीद नहीं हुई है। प्रशासन ने मंडियों में खरीद के उचित प्रबंध किए हैं। अनाज मंडी में किसी प्रकार की समस्या नहीं है।
अशोक लठवाल, आढ़ती, अनाज मंडी।

अनाज मंडी में बुड़शाम से एक ट्राली गेहूं लेकर आए हैं। गेहूं में थोड़ी नमी है। मंडी में गेहूं डाल दिया है। रात में पहरा देते हैं। फिलहाल परेशानी नहीं है। सोमवार को सरकारी एजेंसियों गेहूं की खरीद करेंगी। इसके अलावा खेतों में गेहूं की कटाई चल रही है। जैसे-जैसे गेहूं की कटाई होती रहेगी। वैसे ही गेहूं को मंडियों में पहुंचा दिया जाएगा। अनाज मंडी में चौकीदारों का उचित प्रबंध है।

धर्मेंद्र किसान, बुड़शाम।

अनाज मंडी में गेहूं लेकर पहुंचे है। थोड़ी नमी के कारण गेहूं की खरीद नहीं हो पाई है। उम्मीद है कि सोमवार को सरकारी एजेंसियां गेहूं की खरीद शुरू कर देंगी। मंडियों में अभी गेहूं की एक-दो ट्रालियां ही पहुंच रही हैं। अभी मेरा और भी गेहूं मंडी में आना बाकी है। रात के समय गेहूं रखवाली के लिए मंडी में ही अन्य लोगों को सुला रहा हूं। मंडी में चौकीदार की भी व्यवस्था है।
भागमल, किसान, सिवाह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed