{"_id":"6a24746278da2344200b130e","slug":"an-fir-has-been-registered-against-four-people-including-a-mining-officer-and-two-contractors-in-connection-with-the-drowning-death-of-an-uncle-and-nephew-in-the-yamuna-river-panipat-news-c-244-1-pnp1012-158505-2026-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: चाचा-भतीजे की यमुना में डूबने से मौत के मामले में खनन अधिकारी और दो ठेकेदारों समेत चार पर प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: चाचा-भतीजे की यमुना में डूबने से मौत के मामले में खनन अधिकारी और दो ठेकेदारों समेत चार पर प्राथमिकी दर्ज
Sun, 07 Jun 2026 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Sun, 07 Jun 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
नवादा-पार गांव में जुटे ग्रामीण। संवाद
सनौली (पानीपत)। नवादा-पार गांव में यमुना नदी के कुंड में डूबने से चाचा-भतीजे की मौत के मामले में सनौली थाना पुलिस ने खनन अधिकारी, दो ठेकेदारों समेत चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद खनन विभाग की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।
मामले में आरोप है कि यूपी की एक फर्म द्वारा यमुना नदी क्षेत्र में अवैध खनन किया जा रहा था, जिससे नदी में गहरे कुंड बन गए हैं। इसी वजह से यह हादसा हुआ। नवादा-पार निवासी कामिल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मुजफ्फरनगर के गांधी कॉलोनी निवासी दीपांशु ढाका और रवि जागलान की फर्म आर्या लॉजिस्टिक फर्म बिना वैध अनुमति के पत्थरगढ़ और नवादा-पार क्षेत्र में यमुना नदी से अवैध खनन कर रही थी।
शिकायत में कहा गया है कि खनन विभाग को सूचना देने के बावजूद कार्रवाई नहीं की गई, जिसके चलते जेसीबी मशीनों से लगातार खनन होता रहा और नदी में गहरे गड्ढे बन गए।
विज्ञापन
हादसा कैसे हुआ
शुक्रवार को पत्थरगढ़ गांव के पास यमुना नदी में नहाने गए तीन किशोर पानी के गहरे कुंड में डूबने लगे। उन्हें बचाने के लिए जाबिर नदी में कूद गए। उन्होंने दो बच्चों को बचा लिया, लेकिन एक किशोर को बचाने के प्रयास में जाबिर भी डूब गए और दोनों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान 15 वर्षीय आवेश और उनके चाचा जाबिर के रूप में हुई है। घटना के बाद ग्रामीणों में गहरा आक्रोश है।
ग्रामीणों का आरोप
ग्रामीणों का कहना है कि खुरगान क्षेत्र में वैध खनन पट्टा होने के बावजूद आरोपी पत्थरगढ़ और नवादा-पार क्षेत्र में अवैध रूप से खनन कर रहे थे। कई बार विरोध और शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई।
यमुना में पत्थरगढ़ गांव में एक किशोर समेत दो की मौत के मामले में सनौली थाना पुलिस ने खनन अधिकारी और दो ठेकेदार समेत चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस इसमें निष्पक्ष कार्रवाई करेगी। भूपेंद्र सिंह, पुलिस अधीक्षक, पानीपत।