फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   An entrepreneur was duped of Rs 95 lakh

Panipat News: उद्यमी के साथ 95 लाख की ठगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Jun 2025 06:04 AM IST
विज्ञापन
An entrepreneur was duped of Rs 95 lakh
पानीपत। लाजपत काॅलाेनी के एक व्यक्ति ने पिता-पुत्र पर 95 लाख रुपये की ठगी करने का आरोप लगाया है। थाना शहर पुलिस ने काेर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

लाजपत काॅलाेनी के अविनाश नरूला ने बताया कि जुलाई 2023 में राजकुमार गेरा ने मॉडल टाउन पार्क में उनसे महावीर कॉलोनी स्थित फैक्टरी 50 हजार रुपए प्रतिमाह किराये पर ली थी। राजकुमार और उसका बेटा देव अगस्त 2023 में उनके कार्यालय में आए। दोनों ने कहा कि उनका बैग का काम अच्छा चलने की बता कही और उन्होंने साझेदारी का प्रस्ताव दिया। उस समय उसके मामा भी वहीं थे। वे दोनों उनकी बातों में आ गए। उनसे सितंबर से दिसंबर 2023 तक 95 लाख रुपये दिए। उनको पार्टनरशिप डीड बनवाने को कहा तो वे टाल-मटाेल करने लगे। राजकुमार ने फोन उठाने बंद कर दिए।
विज्ञापन

जनवरी 2024 में दोनों उसके कार्यालय आए और उसे धमकी दी। उक्त लोगों ने उसे कहा कि उनकी पहचान बड़े बदमाशों से है और वे लोगों से ऐसे ही ठगी करते हैं। उस समय उनके साथ दो लोग और थे। उसने आरोप लगाया कि वे 15 जुलाई 2024 को कार्यालय से घर जा रहे थे। जाटल रोड पुल के पास राजकुमार और उसके साथ दो-तीन अन्य लोगों उनको रोका और गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। उन्हाेंने 19 जुलाई 2024 को थाना शहर में शिकायत दी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की । डीएसपी के पास भी मायूसी मिलने पर उसे न्याय के लिए कोर्ट का सहारा लेना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed