फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   An elderly man was burnt alive, his companion was scorched.

Panipat News: चाय बनाते समय गैस सिलिंडर में धमाका, एक बुजुर्ग जिंदा जला, साथी झुलसा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2026 03:52 AM IST
विज्ञापन
An elderly man was burnt alive, his companion was scorched.
नागरिक अस्पताल में भर्ती नसीम। संवाद
पानीपत। थाना किला क्षेत्र के भारत नगर में बुधवार शाम करीब सवा चार बजे चाय बनाते समय सिलिंडर में धमाका होने से बुजुर्ग सोमपाल (65) निवासी रामनगर की जिंदा जल गए। वहीं उनके साथी नसीम बुरी तरह झुलस गए। नसीम को जिला नागरिक अस्पताल में दाखिल कराया है। हादसे से 10 मिनट पहले सिलिंडर की होम डिलिवरी मिली थी। हादसे के बाद मकान में रह रहे दूसरे किरायेदारों में दहशत फैल गई। पुलिस व फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर छानबीन की।
विज्ञापन

नसीम ने बताया कि वह भारत नगर में इंद्रावती के मकान में दूसरी मंजिल पर किराये के छोटे से कमरे में रहते हैं। वह और उनका साथी सोमपाल राजमिस्त्री के साथ लिंटर का जाल बांधते हैं। सोमपाल बुधवार दोपहर को उनके कमरे पर आए थे। वे चाय बनाने लगे को गैस खत्म हो गई। उन्होंने दोपहर को ही एजेंसी पर सिलिंडर बुक किया था। करीब चार बजे गैस सिलिंडर की डिलीवरी आ गई। उन्होंने सिलिंडर लगाकर चाय बनाने के लिए चूल्हा जलाया तो गैस लीक होने के कारण सिलिंडर में आग लग गई। वह कुछ समझ पाते आग की लपटों ने पूरे कमरे को अपनी चपेट में ले लिया। वह किसी तरह कमरे से बाहर आ गए, लेकिन सोमपाल कमरे में ही फंस गए। सोमपाल ने कमरे से निकलने का प्रयास किया तो दरवाजे पर रखे सिलिंडर में धमाका हो गया। धमाका होते ही आसपास के किरायेदारों में खलबली मच गई। शोर सुनकर लोग छत पर पहुंच गए और पानी डालकर आग पर काबू पाया। सोमपाल की जिंदा जलने से मौत हो गई। लोगों ने नसीम को जिला नागरिक अस्पताल में दाखिल कराया। नसीम ने बताया कि कमरे में आग लगने से सभी सामान और नकदी भी जलकर खाक हो गई। किला थाना पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल पर जांच की।
विज्ञापन


-----वर्जन
सिलिंडर में धमाका होने से लगी आग में झुलसने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। दूसरे को झुलसी हालत में जिला नागरिक अस्पताल में दाखिल कराया है। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच की। प्रथम दृष्टया लिकेज होना आग लगने का कारण सामने आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-सुरेश, प्रभारी, थाना पुलिस किला।
----

नागरिक अस्पताल में भर्ती नसीम। संवाद

नागरिक अस्पताल में भर्ती नसीम। संवाद

नागरिक अस्पताल में भर्ती नसीम। संवाद

नागरिक अस्पताल में भर्ती नसीम। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed