{"_id":"68cda78f25711a5fed0bd0ab","slug":"amrapali-express-arrived-three-and-a-quarter-hours-late-panipat-news-c-244-1-pnp1011-144036-2025-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: आम्रपाली एक्सप्रेस पौने तीन घंटे देरी से पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: आम्रपाली एक्सप्रेस पौने तीन घंटे देरी से पहुंची
Sat, 20 Sep 2025 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Sat, 20 Sep 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
स्टेशन पर ट्रेनों का इंतजार करते यात्री। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। ट्रेनों का देरी से स्टेशन पर पहुंचना का सिलसिला लगातार जारी है। शुक्रवार को आम्रपाली एक्सप्रेस समेत नौ ट्रेनें देरी से स्टेशन पर आई। यात्री पायल और अशोक ने बताया कि वह ट्रेन के इंतजार में स्टेशन पर एक घंटे से बैठे हुए हैं। अपनी ट्रेन के आने के समय से 20 मिनट पहले ही हम स्टेशन पर आ गए थे। स्टेशन पर आने के बाद चला कि हमारी ट्रेन डेढ़ घंटे की देरी से स्टेशन पर आ रही है।
आम्रपाली एक्सप्रेस पौने तीन घंटे, दिल्ली पानीपत एमईएमयू डेढ़ घंटा लेट, मुंबई सीएसएमटी आधा घंटा लेट और शान ए पंजाब 20 मिनट की देरी से आई। स्वराज एक्सप्रेस सवा एक घंटा, नेताजी एक्सप्रेस आधा घंटा, दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस आधा घंटा और कुरुक्षेत्र दिल्ली एमईएमयू एक घंटे की देरी से आई। फाजिल्का इंटरसिटी एक्सप्रेस 40 मिनट और नई दिल्ली कुरुक्षेत्र एमईएमयू आधे घंटे की देरी से आई।स्टेशन पर कुछ ट्रेनें देरी से आई। लंबी दूरी की ट्रेनों की देरी से आने की जानकारी हमारे पास भी देरी से आती है। ट्रेनों के देरी से आने के कारण यात्रियों को स्टेशन पर थोड़ा लंबा इंतजार भी करना पड़ा। स्टेशन पर किसी भी यात्री को कोई परेशानी ना हो इसका खास ध्यान रखा जाता है।
-रमेश चंद्र, अधीक्षक रेलवे स्टेशन।