{"_id":"6931eb47f9bda0f5e908fc84","slug":"amrapali-express-arrived-six-and-a-half-hours-late-passengers-worried-panipat-news-c-244-1-pnp1011-148218-2025-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: आम्रपाली एक्सप्रेस साढ़े छह घंटे की देरी से आई, यात्री रहे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: आम्रपाली एक्सप्रेस साढ़े छह घंटे की देरी से आई, यात्री रहे परेशान
Fri, 05 Dec 2025 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Fri, 05 Dec 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
स्टेशन पर ट्रेनों के इंतजार में बैठे यात्री। संवाद
पानीपत। आए दिन ट्रेनों की देरी से यात्री परेशान हो रहे हैं। ट्रेनों का घंटों की देरी से आने के कारण यात्रियों का कीमती समय खराब हो रहे है। वीरवार को आम्रपाली एक्सप्रेस समेत 15 ट्रेनें देरी से आई। यात्री काजल और गौरव ने बताया कि उन्हें स्टेशन पर ट्रेन के इंतजार में करीब एक घंटा हो गया है उनकी ट्रेन स्टेशन पर सवा एक घंटे की देरी से आ रही है। उन्होंने बताया कि घंटों का समय यदि ट्रेनों के इंतजार में खराब होगा तो यात्री परेशान ही होंगे। हर यात्री समय से अपने गंतव्य पर पहुंचना चाहता है। ट्रेनों को अपने निर्धारित समय पर आना चाहिए ताकि यात्रियों का ट्रेनों को इंतजार में घंटों तक का समय खराब न हो और समय से अपने गंतव्य पर पहुंच सके।
ये ट्रेनें आई देरी से
आम्रपाली एक्सप्रेस साढ़े छह घंटे, ऊंचाहार एक्सप्रेस पौना घंटा और दिल्ली पानीपत एमईएमयू पौने दो की देरी से आई। गोवा संपर्क क्रांति एक्सप्रेस 1:20 घंटे, गीता जयंती एक्सप्रेस सवा एक घंटा और जम्मू मेल आधे घंटे की देरी से आई। जम्मू तवी एक्सप्रेस आधा घंटा, नेताजी एक्सप्रेस एक घंटा और झेलम एक्सप्रेस आधे घंटे की देरी से आई। फाजिल्का इंटरसिटी एक्सप्रेस आधा घंटा, नई दिल्ली कुरुक्षेत्र एमईएमयू एक घंटा और अमृतसर इंटरसिटी एक्सप्रेस सवा एक घंटे की देरी से आई। मालवा सुपरफास्ट एक्सप्रेस दो घंटे, कुरुक्षेत्र दिल्ली एमईएमयू डेढ़ घंटा, दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस एक घंटा, दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस आधा घंटे की देरी से आई।
स्टेशन पर कुछ ट्रेनें देरी से आई जिससे यात्रियों को थोड़ा लंबा इंतजार करना पड़ा। स्टेशन पर यात्रियों के लिए हर सुविधा है ताकि किसी भी यात्री को कोई परेशानी न हो।
विज्ञापन
-रमेश चंद्र, अधीक्षक रेलवे स्टेशन।