फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Ambala, Hisar and Rewari became champions in football

Panipat News: फुटबॉल में अंबाला, हिसार और रेवाड़ी बने चैंपियन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Sep 2024 07:01 AM IST
विज्ञापन
Ambala, Hisar and Rewari became champions in football
पानीपत। जिले में चल रही 57वीं राज्य स्तरीय स्कूली खेल प्रतियोगिता का मंगलवार को शानदार समापन हुआ। प्रतिस्पर्धाओं के तीसरे व अंतिम दिन विभिन्न आयु वर्ग में लड़कों की खेल प्रतिस्पर्धाएं हुई जिनमें खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा दिखाते हुए शानदार खेल दिखाएं। तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता में करीब 2500 खिलाड़ी अपनी प्रतिभा के जौहर दिखाने मैदान में उतरे। फुटबॉल में अंबाला, हिसार और रेवाड़ी चैंपियन रहे। पानीपत लड़कों के कबड्डी, फुटबाल व टेबल-टेनिस और लड़कियों के कबड्डी खेल की मेजबानी कर रहा है। प्रदेश में एक से 23 सितंबर तक राज्य स्तर पर प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी जिनमें 30 प्रकार के खेलों का आयोजन होगा। इसमें 14, 17 और 19 आयु वर्ग के लड़के-लड़कियां प्रतिभागिता कर रहे हैं।
विज्ञापन


राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता के अंतिम दिन मुख्यातिथि जिला शिक्षा अधिकारी राकेश बूरा ने विजेता टीमों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया और पराजित टीमों का भी हौसला बढ़ाया। साथ ही, खिलाड़ियों को कठिन परिश्रम कर सफलता पाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने खेलों को एक विद्यार्थी के लिए जरूरी बताया। खंड शिक्षा अधिकारी बिजेंद्र हुड्डा ने खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को खेल के मैदान पर अपने कर्तव्य व जिम्मेदारियों का भी अहसास होता है।
विज्ञापन


एईओ रविंदर अंतिल ने बताया कि प्रतियोगिता के अंतिम दिन अंडर-14 में टेबल टेनिस (लड़के), अंडर-14 कबड्डी (लड़के) व फुटबाल अंडर-14, 17 व 19 (लड़कों) के सेमीफाइनल और फाइनल मैचों का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर एईओ रवींद्र अंतिल, एईईओ करण सिंह पूनिया, सुनील मलिक, आजाद सिंह, डीपीई जोगिंद्र सिंह, सत्यवान, प्रदीप, हरपाल सिंह, बलराज, नवीन मलिक, सतेंद्र मलिक, संदीप, सतपाल, प्रदीप, नरेश कुमार आदि उपस्थित रहे।


राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं के अंतिम दिन के परिणाम-
खेल आयु वर्ग विजेता उपविजेता तृतीय चतुर्थ
टेबल टेनिस अंडर-14 लड़के सोनीपत फरीदाबाद गुरुग्राम रोहतक।
कबड्डी अंडर-14 लड़के जींद हिसार भिवानी कैथल।
फुटबॉल अंडर-14 लड़के अंबाला सोनीपत चरखीदादरी।
फुटबॉल अंडर-17 लड़के हिसार भिवानी सोनीपत।
फुटबॉल अंडर-19 लड़के रेवाड़ी फतेहाबाद जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed