फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Along with studies, skill development will be done in sports

पढ़ाई के साथ खेल-खेल में करेंगे कौशल विकास

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Feb 2022 02:02 AM IST
विज्ञापन
Along with studies, skill development will be done in sports
पानीपत। स्कूल में पाठ्यक्रम के ज्ञान के साथ ही विद्यार्थी अब अपने कौशल को भी निखारेंगे। इसके लिए स्कूलों में फन कैंप आयोजित होंगे। गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों में ज्ञान और जागरुकता बढ़ाई जाएगी। खेल-खेल में कौशल विकास का लक्ष्य है।
विज्ञापन

हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद की ओर से फन कैंप के लिए प्रत्येक स्कूल को 2500 रुपये दिए जाएंगे। हर स्कूल पांच दिन के लिए विशेष शिविर लगाएंगे। इनमें विद्यार्थियों को स्वास्थ्य, बैंकिंग, हस्तशिल्प और खेती सहित विभिन्न क्षेत्रों की गतिविधियों में शामिल किया जाएगा। प्रकृति के प्रति समझ और चेतना भी विकसित की जाएगी।
विज्ञापन

छठी से 10वीं तक के विद्यार्थी लेंगे हिस्सा
शिविर जनवरी में सर्दियों की छुट्टियों के दौरान आयोजित किए जाएंगे। कोरोना संक्रमण की वजह से ऐसा नहीं हो पाने में इन्हें अब लगाया जाएगा। इनमें कक्षा छठी से 10वीं तक के विद्यार्थी हिस्सा लेंगे। शिविर कलस्टर अपनी सुविधा अनुसार किसी भी सप्ताह आयोजित कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये गतिविधियां हैं प्रस्तावित
- स्वास्थ्य संबंधी मुद्दों पर छात्रों का उन्मुखीकरण
- बैंकों, डाकघरों और मिनी बैंकों में काम करने के लिए छात्रों का उन्मुखीकरण
- कला और शिल्प में रुचि पैदा करने के लिए गतिविधियां
- हस्तशिल्प, घरेलू या कुटीर उद्योग, जैविक और प्रगतिशील खेती, प्राथमिक चिकित्सा आदि व्यवसायिक कौशल का प्रशिक्षण
जिला क्लस्टर बजट
करनाल 110 3,75,000
अंबाला 75 1,87,500
कुरुक्षेत्र 72 1,80,000
कैथल 56 1,40,000
पानीपत 42 1,05,000
यमुनानगर 80 2,00,000
विभिन्न सार्वजनिक कार्यालयों के संचालन और कामकाज के बारे में छात्रों के बीच जीवन कौशल विकसित करना, ज्ञान और जागरूकता बढ़ाना इस कार्यक्रम का उद्देश्य है। छात्रों को रचनात्मक दिखने का अवसर भी मिलेगा। छात्रों में आत्मविश्वास ओर सहयोग की भावना विकसित होगी। इसके अलावा छात्रों को उनके शारीरिक परिवर्तन और पोषण के बारे में भी जागरूक किया जाएगा। - बृजमोहन गोयल, डीपीसी, समग्र शिक्षा अभियान, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed