फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Along with dengue, there is also danger of chikungunya, new case found

Panipat News: डेंगू के साथ चिकनगुनिया का भी खतरा, नया केस मिला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 23 Nov 2024 05:21 AM IST
विज्ञापन
Along with dengue, there is also danger of chikungunya, new case found
पानीपत। जिले में अब डेंगू के साथ साथ चिकनगुनिया का खतरा भी बढ़ रहा है। शुक्रवार को चिकनगुनिया का एक नया केस मिला है। अब जिले में चिकनगुनिया के केस की संख्या छह हो चुकी है। शुक्रवार को डेंगू के चार नए केस मिले हैं। अब जिले में डेंगू के रोगियों की संख्या 291 पहुंच गई है। 22 नवंबर तक मिलने वाले केस के हिसाब से इस साल डेंगू के मरीजों की संख्या काफी अधिक है। इस साल डेंगू के केस का रिकॉर्ड भी टूट सकता है। डॉक्टरों के अनुसार दिसंबर के दूसरे सप्ताह तक डेंगू का प्रकोप जारी रह सकता है। वहीं दूसरी ओर शहर वायरल की चपेट में है। स्वास्थ्य केंद्रों में मरीजों की भीड़ जुट रही है। जिला नागरिक अस्पताल में वायरल के रोगियों की ओपीडी के लिए चार डॉक्टरों की टीम की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन



शुक्रवार को जिला नागरिक अस्पताल में मंगलवार को 1680 ओपीडी हुई। मौसमी बीमारी के कारण ओपीडी एकाएक बढ़ी है। इनमें से 25-30 प्रतिशत ओपीडी खांसी, बुखार, जुकाम व शरीर में थकान के मरीजों की हो रही है। जिले के लगभग 150 निजी अस्पतालों में वायरल रोगियों की ओपीडी नौ हजार से अधिक है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें पूरे जिले में एंटी लार्वा एक्टिविटी चला रही है। नगर निगम की टीमें भी सभी 26 वार्डों में फॉगिंग कर रही है। अब खाली प्लॉटों में जमा पानी में काला तेल डाला जा रहा है , हालांकि जिला पंचायती राज विभाग भी जहां डेंगू का केस मिल रहा है वहां फॉगिंग कर रहा है। एक जनवरी से अब तक 3:12 घरों तक स्वास्थ्य विभाग की टीमें पहुंची। यहां लगभग 11 हजार जगहों पर लार्वा मिला। जिन्हें स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने नष्ट किया और इन परिवारों को नोटिस जारी किए हैं। सबसे अधिक लार्वा प्लॉटों में जमा पानी में मिल रहा है।
विज्ञापन





साल दर साल डेंगू के मरीज-









साल- मरीज









2020- 274









2021- 287









2022- 296









2023- 351









2024- अब तक 291









वर्जन :


उप सिविल सर्जन डॉ. सुनील संडूजा ने बताया कि शुक्रवार को डेंगू के चार केस मिले हैं। जहां केस मिले हैं वहां एंटी लार्वा एक्टिविटी चलाई जा रही है। डेंगू का लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर है। पूरे जिले में एंटी लार्वा एक्टिविटी चलाई जा रही है। स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू के मरीजों के लिए सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में 18 वार्ड तैयार किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed