फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Alone in the house with his hands and feet tied and beaten with a rod

नकाबपोश दो बदमाशों ने बुजुर्ग के हाथ पैर बांधकर रॉड से पीटा, घर से फोन और नकदी चोरी कर ले गए

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jun 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Alone in the house with his hands and feet tied and beaten with a rod
दीवान नगर में हाथ-पैर बांधकर घर में अकेले रह रहे बुजुर्ग को दो नकाबपोश बदमाशों ने रॉड से पीटा। हमले में उनके बेहोश होने के बाद आरोपी घर से चार मोबाइल फोन, नगदी आदि ले गए। करीब घंटे भर बाद जब बुजुर्ग को होश आया तो उन्होंने शोर मचाया। वहां पहुंचे पड़ोसियों ने पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना दी। आरोप है कि पुलिसकर्मी पहुंचे लेकिन मदद करने की बजाए घायल बुजुर्ग को अस्पताल से उपचार कराकर थाने में लिखित शिकायत देने की बात कहकर चले गए। पीड़ित ने बुधवार को सिर में टांके लगवाकर थाने में शिकायत की। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया।
विज्ञापन

वारदात पुराना औद्योगिक थाना क्षेत्र में हुई। दीवान नगर निवासी रवि मेहता ने बताया कि उनके दो बच्चे हैं। बेटा ललित और बेटी कविता दोनों ही शादीशुदा हैं। पत्नी मीना की छह मई को कोरोना संक्रमण से मौत हो गई थी। तब वह घर में अकेले रहते हैं। पहली जून की रात करीब दो बजे दरवाजा खुलने की आवाज सुनाई दी। उठकर देखा तो दो नकाबपोश युवक अंदर घुसे हुए थे। पहले युवक ने कपड़े से उनके हाथ और दूसरे आरोपी ने पैर व मुंह बांध दिए। इसके बाद लोहे की रॉड से हमला कर दिया। आरोपियों ने गला दबाकर जान से मारने का प्रयास भी किया। इस बीच वह बेहोश हो गया। एक घंटे बाद होश आया तो शोर मचाया। बताया कि बदमाश चार मोबाइल फोन, एलईडी, 3500 रुपये आदि ले गए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना के बाद सुबह करीब साढ़े चार बजे पुलिस घर पहुंची। वह खून से लथपथ हालत में जमीन पर बैठे थे। आरोप लगाया कि पुलिसकर्मियों ने उन्हें अस्पताल में उपचार कराकर थाने में आकर लिखित शिकायत देने की बात कही। वे उन्हें घायलवस्था में वहीं छोड़कर वापस चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अलमारी की चाबी न देने पर किया हमला
पीड़ित रवि मेहता ने बताया कि आरोपियों ने उसके कपड़े उतारे और उन्हीं से उसके पीछे करके हाथ-पैर बांध दिए। फिर अलमारी की चाबी मांगी। मना करने पर हमला कर दिया। बताया कि हमलावरों ने घर की रसाई से चाकू उठा लिया था। उसे डर था कि कहीं वे उनकी हत्या न कर दें तो वे चुप रहे। उनके भागने के बाद उसने शोर मचाकर पड़ोसियों को जगाया।
पुलिस पर लगाए गए आरोप की जांच की जाएगी। वहीं बुजुर्ग की ओर से दी शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- कमलजीत सिंह, पुराना औद्योगिक थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed