फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Allegations of extortion under the guise of water and sewer charges in sectors; RWAs demand a probe into tenders awarded over the last 10 years

Panipat News: सेक्टरों में पानी-सीवर के नाम पर लूट का आरोप, आरडब्ल्यूए ने 10 वर्षों में हुए टेंडरों की जांच की मांग उठाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 07:12 PM IST
विज्ञापन
Allegations of extortion under the guise of water and sewer charges in sectors; RWAs demand a probe into tenders awarded over the last 10 years
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। हरियाणा स्टेट हुडा सेक्टर्स कॉन्फेडरेशन के बैनर तले मंगलवार को सेक्टर-7 में आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों और सेक्टरवासियों की एक विशेष बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता आरडब्ल्यूए प्रधान मास्टर रणधीर सिंह ने की। बैठक में लगातार मूलभूत सुविधाएं देने में विफल साबित हो रहे अधिकारियों और विभाग की कार्यप्रणाली पर गहरा रोष व्यक्त किया गया। आरडब्ल्यूए ने आरोप लगाया कि सेक्टरों में पानी और सीवर के नाम पर लूट मचा रखी है। उन्होंने पिछले 10 वर्षों के टेंडरों की जांच कराने की मांग की है।
आरडब्ल्यूए अध्यक्ष मास्टर रणधीर सिंह व उपप्रधान रामपत नैन ने आरोप लगाया कि सेक्टरवासी समय पर टैक्स और शुल्क जमा कर रहे हैं, लेकिन पूरी सुविधा नहीं दी जा रही है। आरोप लगाया कि एसएसवीपी नगर निगम और नगर परिषद की तुलना में चार गुना अधिक दर वसूल रहा है और हर साल पानी के रेट में पांच प्रतिशत की बढ़ोतरी की जा रही है। यही नहीं चार महीने का बिल एक साथ भेजकर स्लैब के अनुसार उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त वित्तीय बोझ डाला जा रहा है। देरी से भुगतान पर 10 प्रतिशत लेट पेमेंट चार्ज वसूला जा रहा है।
विज्ञापन

बिना जेटिंग मशीन वाले ठेकेदारों को दिए जा रहे ठेके

हुडा सेक्टर्स के जिला संयोजक बलजीत सिंह ने कहा कि सेक्टरों में सीवर जाम की गंभीर समस्या बनी हुई है। सड़कों पर सीवर का गंदा पानी बह रहा है, लेकिन अधिकारी ऐसे ठेकेदारों को काम सौंप देते हैं जिनके पास सीवर सफाई की जेटिंग मशीनें तक नहीं हैं। उन्होंने मांग की कि पिछले 10 वर्षों के दौरान हुडा सेक्टरों में सीवर व पानी के नाम पर जारी किए गए सभी टेंडरों की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए, जिससे बहुत बड़ा घोटाला उजागर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


23 अक्तूबर को होगी निर्णायक बैठक

संयोजक बलजीत सिंह ने कहा कि समस्याओं के समाधान और इस अन्याय के खिलाफ 23 अक्तूबर को एचएसवीपी कार्यालय सेक्टर-18 में पानीपत के सभी सेक्टरों की आरडब्ल्यूए की एक महापंचायत बुलाई है। इसमें संघर्ष की अगली रणनीति तैयार की जाएगी। इस मौके पर दिनेश, सुभाष, जयपाल सिंह, हवा सिंह, संतलाल नंबरदार, कलीराम और राजेंद्र शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed