फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   All the clerks and EOs in the property tax branch stopped the work due to the release

प्रॉपर्टी टैक्स शाखा में सभी क्लर्क और इस्टेट ऑफिसर रीलिव होने से बाधित रहा काम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Jul 2022 02:03 AM IST
विज्ञापन
All the clerks and EOs in the property tax branch stopped the work due to the release
पानीपत। नगर निगम की प्रॉपर्टी टैक्स ब्रांच के सभी क्लर्क और ईओ रिलीव होने के बाद सोमवार को ब्रांच में सभी कुर्सियां खाली मिलीं। वहीं, अब तक दूसरे क्लर्कों की नियुक्ति तक नहीं हो पाई है। इससे शहरवासियों को दिनभर शाखा में चक्कर काटने के बाद बैरंग लौटना पड़ा। न तो किसी की नई फाइलों के आवेदन की प्रॉसेसिंग हो सकी और न ही कोई पेंडिंग काम हो पाया। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि सरकार की ओर से जारी की गई नई मेरिट लिस्ट में एक दो क्लर्क का नाम है, लेकिन अब तक यह साफ नहीं हो पाया है कि निगम के सभी 12 क्लर्कों की जगह कौन काम करेगा। यहां नई नियुक्तियां होंगी या पुरानों को ही एडजस्ट किया जाएगा। वहीं, अब तक निगम आयुक्त की सीट भी खाली के बराबर ही है। नए निगम आयुक्त आने के बाद क्लर्कों की खाली पड़ी इन सीटों पर कोई आधिकारिक तौर पर फैसला हो सकता है।
विज्ञापन

बता दें कि निगम की टैक्स शाखा में दो हजार से ज्यादा एनडीसी की फाइलें पेंडिंग पड़ी हैं। इनको पूरा करने के लिए अधिकारियों ने इन क्लर्कों की शनिवार और रविवार तक की ड्यूटी लगाई थी। बावजूद इसके यह काम पूरा नहीं हो सका। जितनी फइलों को दिनभर में निपटान किया जाता है उतनी फाइलें और आ जाती हैं।
विज्ञापन

आवेदन ऑनलाइन, फिर काटने पड़ रहे चक्कर
निगम की टैक्स ब्रांच में पहुंचे वार्ड नंबर चार निवासी मोहित शर्मा ने बताया कि भले ही सरकार ने सभी काम ऑनलाइन कर दिए हों, लेकिन इसके बाद भी काम करवाने के लिए निगम के चक्कर काटने पड़ते हैं। जब तक लोग चक्कर नहीं काटते तब तक अधिकारी काम नहीं करते। वे पिछले काफी समय से निगम की टैक्स ब्रांच में चक्कर काट रहे हैं। अब क्लर्कों को रिलीव किया जा चुका है। नए क्लर्क आएंगे तो काम हो पाएगा। शहरवासियों के सामने यह बड़ी समस्या खड़ी होगी। किला एरिया के राजू ने कहा कि उन्होंने एनडीसी के लिए आवेदन किया था। निगम अधिकारियों या कर्मचारियों ने संज्ञान नहीं लिया। शुक्रवार को भी निगम में आए, लेकिन काम नहीं हुुआ। शनिवार-रविवार को छुट्टी थी। सोमवार को आए तो पता चला कि सभी क्लर्कों को शु्क्रवार शाम को ही रिलीव कर दिया गया। अब कोई नया क्लर्क आएगा तो ही पता चलेगा कि काम कब होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों के संज्ञान में मामला
निगम के क्लर्कों को रिलीव करने का मामला अधिकारियों के संज्ञान में है। जल्द ही निगम में नए क्लर्क लगाए जा सकते हैं ताकि काम प्रभावित न हो।
- जितेंद्र कुमार, डीएमसी, नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed