{"_id":"68814eb966323264c00e7124","slug":"all-the-accused-have-not-been-caught-yet-panipat-news-c-244-1-pnp1012-140802-2025-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: अब तक नहीं पकड़े गए सभी आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: अब तक नहीं पकड़े गए सभी आरोपी
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। पानीपत की महिला से कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में ही सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को एक माह का समय बीत गया। लेकिन, अभी तक जीआरपी वारदात का आधा खुलासा ही कर पाई है। तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। बाकी अन्य आरोपियों की न तो पहचान हो रही है और न की उनके बारे में कोई सुराग लग पाया है। जिससे पुलिस की तफ्तीश आगे नहीं बढ़ रहा पा रही है।
पानीपत के किला थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला के साथ 24 जून को कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन में सामूहिक दुष्कर्म हुआ था। 25 जून को महिला घायल हालत में सोनीपत रेलवे स्टेशन के पास मिली थी। ट्रैक के बीच में फंसकर महिला का पैर कट गया था। महिला को पीजीआई रोहतक में भर्ती कराया गया। जहां पर तीन जुलाई को उसने दुष्कर्म की बात बताई थी। उनका कहना था कि पानीपत रेलवे स्टेशन पर वारदात हुई थी। जिस कारण घटना का मुकदमा पानीपत जीआरपी थाने में दर्ज हुआ था।
वारदात के बाद एसपी जीआरपी अंबाला ने इस मामले की जांच के लिए एसआईटी बनाकर 16 टीमों को गठन किया था। एसआईटी ने खुलासा करते हुए रेलवे कर्मचारी सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। लेकिन, पूछताछ में वारदात में छह से सात आरोपी होने की बात सामने आई थी। एसआईटी बाकी आरोपियों की तलाश कर रही है। कई संदिग्धों से पूछताछ भी की जा चुकी है। लेकिन, अभी तक बाकी आरोपियों के बारे में अभी तक कोई सुराग जीआरपी को नहीं मिला है। जिस कारण पुलिस की तफ्तीश भी अधर में लटक गई है।