फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   All India Farm Labor Union protested

Panipat News: अखिल भारतीय खेत मजदूर यूनियन ने किया विरोध प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Dec 2024 01:28 PM IST
विज्ञापन
All India Farm Labor Union protested
समालखा। अखिल भारतीय खेत मजदूर यूनियन पानीपत जिला कमेटी ने बुधवार को समालखा उप मंडलीय परिसर में धरना प्रदर्शन किया। यूनियन ने इसमें केरल सरकार के साथ एकजुटता दिवस मनाया। इस मौके पर यूनियन ने उप मंडल अधिकारी (नागरिक) के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

खेत मजदूर यूनियन राज्य संयुक्त सचिव राजेंद्र ने कहा कि केरल में सीपीआई (एम) एलडीएफ सरकार के विपरीत नीतियों को लागू कर रही है। केरल में वाम मोर्चा सरकार श्रमिकों के कल्याण पर केंद्रित है। केरल के लोगों को लाभान्वित करने वाली कल्याणकारी योजनाओं को कमजोर करने की कोशिश की जा रही है। खेत मजदूर यूनियन जिला सचिव एडवोकेट दयानंद पंवार ने कहा केरल सरकार न केवल राज्य के लोगों की रक्षा करने के लिए प्रतिबद्ध है बल्कि देश के अन्य हिस्सों से आने वाले प्रवासी मजदूरों की भी सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। हम केंद्र सरकार के भेदभावपूर्ण रवैया के खिलाफ धरना प्रदर्शन करते हुए केरल के साथ एकजुटता प्रदर्शित कर रहे हैं। उनकी मांग है कि केंद्र सरकार केरल के साथ भेदभाव करना बंद करें और केरल को उसके हिस्से का तमाम बजट आवंटित किया जाए। इस अवसर पर प्रेमचंद चौकीदार, सतबीर राठी, संजय सरोहा, सचिन छौक्कर, एडवोकेट पंकज छौक्कर व एडवोकेट प्रदीप कौशिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed