फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Alert regarding Corona, civil surgeon checked the system

Panipat News: कोरोना को लेकर अलर्ट, सिविल सर्जन ने जांची व्यवस्था

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Apr 2023 03:21 AM IST
विज्ञापन
Alert regarding Corona, civil surgeon checked the system
पानीपत। बदलते मौसम व सार्वजनिक भीड़ से अप्रैल में कोरोना के केस एकाएक बढ़े हैं। केसों की समीक्षा भी की जा रही है। अब स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना से निपटने के लिए मास्क, पीपीपी किट, ऑक्सीजन सिलिंडर व दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित के निर्देश दिए हैं। सिविल अस्पताल में वेंटिलेटर व आईसीयू को भी एक्टिवेट किया जा रहा है। कोरोना की सैंपलिंग बढ़ाई जा रही है। सिविल सर्जन ने शुक्रवार को कोरोना से निपटने की तैयारियों का जायजा लेने के लिए अस्पताल का निरीक्षण भी किया। इमरजेंसी वार्ड में साफ सफाई न मिलने पर स्टाफ को फटकार भी लगाई गई। सिविल सर्जन ने दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। शुक्रवार को कोरोना के छह केस मिले हैं। अब जिले में कोरोना के एक्टिव केस 17 हो चुके हैं। अब तक कोरोना के वेरिएंट का पता लगने के लिए 20 सैंपल जीनोम सिक्वेंसिंग जांच के लिए एम्स भेजे जा चुके हैं।
विज्ञापन


अस्पताल का निरीक्षण कर दिए निर्देश
- कोविड जांच बढ़ा दी गई है। अस्पताल का निरीक्षण कर व्यवस्था भी जांची गई है। मास्क, पीपीपी किट व दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है। वेंटिलेटर व आईसीयू को भी एक्टिवेट किया जा रहा है। उनका प्रयास है कि ज्यादा से ज्यादा सैंपलिंग हो।
विज्ञापन

-डॉ. जयंत आहूजा, सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed