फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   alcohol control free ayush units will make sanitizer at low cost

अल्कोहल नियंतत्रण मुक्त आयुष इकाइयां कम कीमत में बनाएंगी सैनिटाइजर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Aug 2021 01:54 AM IST
विज्ञापन
alcohol control free ayush units will make sanitizer at low cost
पानीपत। आयुर्वेदिक ड्रग्स मेन्यूफैक्चरर्स एसोसिएशन (एडीएमएएच) को हाईकोर्ट से जीत के बाद डी-नेचर्ड अल्कोहल को आबकारी कोटे से मुक्त कर दिया गया है। अब आयुर्वेदिक उत्पाद निर्माण इकाइयां प्रचुर मात्रा और कम कीमत में सैनिटाइजर बना सकेंगी। डी-नेचर्ड अल्कोहल का इस्तेमाल सैनिटाइजर बनाने में किया जाता है। इस संबंध में वीरवार को एडीएमएएच ने कार्यालय में एक प्रेसवार्ता कर इस फैसले पर खुशी जाहिर की।
विज्ञापन

आयुर्वेदिक ड्रग्स मेन्यूफैक्चरर्स एसोसिएशन ऑफ हरियाणा के चेयरमैन कमल भाटिया एवं वरिष्ठ उप प्रधान अशोक छाबड़ा ने बताया कि तीसरी लहर की आहट के बीच हाईकोर्ट का ये फैसला आयुर्वेदिक दवाओं के उत्पादकों के लिए राहत लेकर आया है। एडीएमएएच लंबे समय से सैनिटाइजर का निर्माण करने का प्रयास कर रही थी। आबकारी विभाग से इएनए की जगह डीएनए अल्कोहल देने की मांग कर रही थी। इसके लिए आबकारी विभाग आयुष इकाइयों को इएनए लेने के लिए ही बाध्य करता था और कई तरह की औपचारिकताएं पूरी करने के लिए कहा जाता था। इसमें समय और धन दोनों की बर्बादी होती थी। मध्यम आकार की इकाइयों को सैनिटाइजर बनाने के लिए कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था लेकिन अब प्रदेश भर की करीब 1247 आयुर्वेदिक इकाइयों को फायदा मिलेगा।
विज्ञापन

आयुष इकाइयां प्रचुर मात्रा में और कम कीमत में आयुर्वेदिक सैनिटाइजर का उत्पादन कर सकेंगी। इसका सीधा लाभ प्रदेश की जनता को मिलेगा। चेयरमैन कमल भाटिया ने बताया कि आबकारी विभाग से सहयोग न मिलने पर पंजाब एंड हरियाणा उच्च न्यायालय में जाना पड़ा और उनकी समस्याओं को सुनकर हाईकोर्ट ने त्वरित फैसला दिया। अब एक प्रतिनिधि मंडल जल्द ही मुख्य सचिव से समय लेकर मिलेगा और हाई कोर्ट के फैसले पर जल्द से जल्द गाइडलाइंस जारी करने का आग्रह करेगा। इस दौरान एडीएमएएच पानीपत यूनिट के सदस्य नरेश अग्रवाल, ध्रुव गाबा, नितिन नागपाल, रमेश कादियान, डॉ. विक्रम रोहिल्ला, नेहा गंधिर, सजल जैन आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed