फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Ajmer Singh becomes head of transmission line Haryana Electricity Transmission Corporation

Panipat News: ट्रांसमिशन लाइन हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम के प्रधान बने अजमेर सिंह

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jan 2024 04:35 AM IST
विज्ञापन
Ajmer Singh becomes head of transmission line Haryana Electricity Transmission Corporation
पानीपत। ऑल हरियाणा पावर काॅरपोरेशन (एएचपीसी) वर्कर यूनियन की सब यूनिट ट्रांसमिशन लाइन हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम का चुनाव मंगलवार को गोहाना रोड पावर हाउस में हुआ। इसमें सर्वसम्मति से प्रधान अजमेर सिंह को चुना गया। उनके समेत तीन अन्य पदों पर भी सर्वसम्मति से पदाधिकारी चुने गए। जिसमें सचिव अशोक और कोषाध्यक्ष राकेश कुमार को बनाया गया। इसके बाद सभी नव नियुक्त पदाधिकारियाें ने अपने पद की गरिमा बनाए रखने की शपथ ली।
विज्ञापन

एएचपीसी वर्कर यूनियन की बैठक में सब यूनिट ट्रांसमिशन लाइन हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम के चुनाव पर्यवेक्षक की भूमिका राज्य सचिव जितेंद्र सैनी, यूनिट प्रधान मदन लाल, उपप्रधान दलेल शर्मा समेत सचिव प्रमोद शर्मा में संभाली। सचिव प्रमाेद शर्मा ने बताया कि इन दिनाें में एसोसिएशन की सब यूनिटाें का चुनाव चल रहा है। अब तक सभी सब यूनिटाें में सर्व सम्मति से ही कमेटियां बन रही हैं।
विज्ञापन


सचिव प्रमाेद शर्मा ने बताया कि एसोसिएशन में सभी पदाधिकारी को सर्व सम्मति से जिम्मेदारी सौंपी गई हैं। सभी नव नियुक्त पदाधिकारी ने एसोसिएशन के साथ जुड़कर कर्मचारियों की जायज मांगों को लेकर हमेशा ही जिम्मेदारी निष्ठावान बनकर जिम्मेदारी के साथ काम करने की शपथ ली है। इस अवसर पर प्रवीण कौशिक, सुमेश, करतारी, कृष्णा, आरती देवी, सविता व मनीषा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed