{"_id":"673352d2e59bdc04d8065c39d403b5b2","slug":"air-firing-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हवाई फायरिंग कर भागे गोतस्कर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हवाई फायरिंग कर भागे गोतस्कर
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत
Updated Sat, 14 Nov 2015 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के आट्टा गांव में गोतस्करों ने गोरक्षकों को डराने के लिए हवाई फायरिंग कर दी और अपनी पिकअप वैन लेकर यमुना घाट से यूपी की तरफ भाग निकले। गोरक्षकों ने गो संवर्धन व गो संरक्षण कानून बनाए जाने के बाद भी इस तरह की घटनाओं को चिंताजनक बताया है।
मामला शनिवार अलसुबह गांव आट्टा का है। गोरक्षा दलों ने तस्करों को रोकना चाहा तो उन्होंने उन पर हवाई फायरिंग कर दी और पिकअप वैन लेकर फरार हो गए। आर्य समाज आट्टा के प्रधान व गोरक्षा दल के सदस्य डॉ. नायब आर्य ने बताया कि वे शनिवार अलसुबह करीब पौने चार बजे अन्य सदस्यों के साथ आट्टा गांव से यमुना घाट पर खड़े थे। इसी दौरान पिकअप वैन में गोस्कर गाय लेकर वहां से निकले। उन्होंने उनको रोकने के लिए रास्ते में बुग्गी को अड़ा दिया। गोतस्करों ने पकड़े जाने के डर से हवाई फायरिंग कर दी और बुग्गी को टक्कर मारते हुए पिकअप वैन लेकर यमुना के किनारे से यूपी की तरफ फरार हो गए। आर्य ने बताया कि इस दौरान बलराज, सुरेंद्र, सुभाष गढ़ी छाजू, संदीप आर्य व नरेंद्र ने तस्करों को रोकने का प्रयास किया, लेकिन वे उनके हाथ नहीं लग सके।