फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Agrasen Jayanti Celebration on 21st September at Agroha Shaktipeeth

Panipat News: अग्रसेन जयंती समारोह 21 सितंबर को अग्रोहा शक्तिपीठ में

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jul 2025 03:10 AM IST
विज्ञापन
Agrasen Jayanti Celebration on 21st September at Agroha Shaktipeeth
अग्रसेन जयंती समारोह 21 सितंबर को अग्रोहा शक्तिपीठ में
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की हरियाणा प्रदेश इकाई की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक सेक्टर-25 स्थित एक निजी पैलेस में आयोजित की गई जिसमें हरियाणा के 22 जिलों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक में कई प्रस्ताव पारित किए गए। राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल शरण गर्ग ने 21 सितंबर को अग्रोहा शक्तिपीठ पर भगवान अग्रसेन की जयंती को राष्ट्रीय स्तर पर मनाने का निर्णय लिया। साथ ही कार्यक्रम में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता व हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को मुख्यातिथि के रूप में आमंत्रित करने का फैसला लिया गया।


राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल शरण गर्ग ने कहा कि दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी को निमंत्रण भेजा जाएगा। भाजपा प्रदेश महामंत्री अर्चना अग्रवाल ने महाराजा अग्रसेन के 18 सिद्धांतों को जीवन में उतारने का आह्वान किया। संरक्षक रामनिवास गुप्ता ने प्रदेश से आए हुए अग्र बंधुओं का स्वागत किया। मंच का कुशल संचालन प्रदेश महामंत्री एवं प्रवक्ता विपिन गोयल ने किया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष कुलभूषण गोयल, कार्यकारी अध्यक्ष रितेश गोयल, प्रदेश महामंत्री मोहित बंसल, प्रदेश महामंत्री एवं प्रवक्ता विपिन गोयल, राष्ट्रीय संगठन मंत्री मनोज गोयल गुडियानिया और सुरिंदर गोयल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed