फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Agniveer will strengthen the country, Congress is spreading confusion: Dhanda

अग्निवीर से देश होगा मजबूत, कांग्रेस फैला रही भ्रम : ढांडा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jul 2024 07:11 AM IST
विज्ञापन
Agniveer will strengthen the country, Congress is spreading confusion: Dhanda
पानीपत। प्रदेश के पंचायत एवं सहकारिता राज्यमंत्री महिपाल ढांडा ने अग्निवीर योजना का समर्थन करते हुए कहा कि अग्निवीर से देश मजबूत होगा। उन्होंने इस योजना को लेकर कांग्रेस पर भ्रम फैलाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

प्रदेश के पंचायत एवं सहकारिता राज्यमंत्री सरकारी विश्राम गृह में मीडिया से रूबरू होते हुए इस मामले में कांग्रेस पर साजिश फैलाने का आरोप लगाया है। ढांडा ने कहा कि कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव में अग्निवीर योजना और कानून बदलने की बात का लोगों में भ्रम फैला दिया। अब उनकी सच्चाई सामने आ गई है। दुनिया के कई देशों ने अग्निवीर को अपनाया है। इजराइल सबसे बड़ा उदाहरण है। यह देश चारों तरफ से दुश्मनों से घिरा हुआ है, लेकिन सुरक्षित है। इसका बड़ा कारण यहां हर बच्चा व महिला सैनिक हैं। देश में भी हर बच्चे व महिला को सैनिक बनना होगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अग्निवीर के शहीद होने पर एक करोड़ रुपये की राशि अलग अलग मदों में सहायता के रूप में दी जाती है, जबकि कांग्रेस के लोग किसी प्रकार की मदद न होने की बात कह रहे हैं। एक प्रश्न का उत्तर देते उन्होंने कहा कि इसमें युवाओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा। 25 प्रतिशत युवाओं को योग्यता के आधार पर शामिल किया जाएगा। अग्निवीर को सरकारी समेत अन्य विभागों में कोटा दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस समेत कुछ राजनीतिक दल भ्रामक प्रचार कर युवाओं को गलत दिशा में ले जाने का प्रयास कर रहे हैं, जो देश के हित में नहीं है। विपक्ष को इस योजना का अच्छी तरह से अध्ययन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी ने इलाहाबाद हाईकोर्ट का निर्णय मानने की बजाय आपातकाल लागू कर दिया था। संसद में बिलों को फाड़ने वाले कानून के बारे में बोलते हैं। जबकि बाबा साहेब भीम राव आंबेडकर को कांग्रेस राज में सम्मान नहीं मिल पाया। भाजपा ने उनका एक एकड़ से अधिक जमीन में संग्रहालय बनाया है। कांग्रेस वोट लेकर भूल जाती है। उन्होंने मोहन लाल बड़ौली को प्रदेशाध्यक्ष बनाने का स्वागत किया। इस मौके पर जिला महामंत्री रोशन लाल माहला व टेकराम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed