{"_id":"5740bb124f1c1b8b20ac7854","slug":"against-collage-boys-go-to-thana-police-panipat-harayana","type":"story","status":"publish","title_hn":"कालेज प्रबंधन के खिलाफ थाना पहुंचे विद्यार्थी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कालेज प्रबंधन के खिलाफ थाना पहुंचे विद्यार्थी
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 22 May 2016 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के एक प्रतिष्ठित कॉलेज के दो विद्यार्थियों ने कॉलेज प्राचार्या व हिंदी एचओडी पर प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं। मामले में महिला थाना डीएसपी को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की गई है। मामले में इनसो ने भी दोनों विद्यार्थियों का साथ देने की बात कही है।
छात्र संदीप और ज्योति ने शनिवार को इनसो के जिला अध्यक्ष बलराज देशवाल की अगुवाई में महिला थाना डीएसपी विद्यावती से मिलकर शिकायत दी। दोनों ने बताया कि वे कॉलेज में एमए हिंदी में पढ़ते हैं। कॉलेज स्टाफ की प्रताड़ना से वे मानसिक रूप से परेशान हैं।
उनकी हाजिरी कम बताकर परीक्षा में भी नहीं बैठने दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि उन दोनों को जातीय आधार से भी तंग किया गया और बार-बार जातिसूचक शब्द कहे गए। संदीप ने बताया कि उन दोनों की कॉलेज प्रबंधन ने जिंदगी खराब कर दी। इनसो जिलाध्यक्ष बलराज देशवाल ने बताया कि वे विद्यार्थियों की मांगों को कई बार कॉलेज प्रिंसिपल के सामने मांग रख चुके हैं, लेकिन प्राचार्या द्वारा आश्वासन देने के बाद भी मनमर्जी की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
वे कॉलेज के खिलाफ संघर्ष का रास्ता अपनाने को तैयार हैं। इस मौके पर सुमित, मंजीत, विशाल छिक्कारा व राहुल गुलिया मौजूद रहे।