फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   After the rain, there is a possibility of sunshine ahead

Panipat News: बारिश के बाद अब आगे धूप के आसार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 11 May 2025 03:02 AM IST
विज्ञापन
After the rain, there is a possibility of sunshine ahead
पानीपत। वैशाख महीने में मौसम लगातार करवट ले रहा है। शनिवार को दिन में हल्की से मध्यम बारिश हुई। विभाग ने औसतन 6.4 एमएम बारिश दर्ज की। सबसे अधिक पानीपत में 10 एमएम व सबसे कम इसराना में तीन एमएम बारिश दर्ज की।
विज्ञापन

रविवार रात को तेज बारिश हुई थी। पानीपत खंड में 55 और मतलौडा में सबसे ज्यादा 64 एमएम बारिश दर्ज की थी। इसके बाद मौसम लगातार करवट ले रहा था। कभी तेज धूप आ जाती थी तो कभी आसमान में बादल छा जाते थे। शनिवार को सुबह ही आसमान में हल्के बादल छाने व ठंडी हवा चलने से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली। इसके बाद तेज धूप निकल आई। दोपहर करीब 12 मौसम ने एक साथ करवट ली।
विज्ञापन

शहर में एक साथ बारिश शुरू हो गई। लोग बारिश से बचने के लिए सुरक्षित स्थान पर पहुंचे। दो बजे तक रुक-रुक कर कई बार बारिश चली। हवा की रफ्तार पांच किलोमीटर प्रति घंटा रही। जिससे अधिकतम तापमान में एक डिग्री की कमी आई। शनिवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कृषि विज्ञान केंद्र उझा के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. राजबीर गर्ग ने बताया कि ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के चलते इस बार मौसम परिवर्तनशील है। अब कई दिन हल्के बादल छाए रहेंगे। इसके साथ धूप खिली रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed