फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   After the firing, the attackers continued to roam the colonies on foot.

Panipat News: फायरिंग के बाद पैदल ही कॉलोनियों में घूमते रहे हमलावर

Fri, 02 Jan 2026 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Fri, 02 Jan 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
After the firing, the attackers continued to roam the colonies on foot.
पानीपत। शराब ठेकेदार इंद्रजीत उर्फ सोना के ऑफिस पर फायरिंग करने वाले हमलावरों का पुलिस अभी तक सुराग नहीं लगा पाई। पुलिस ने आस-पास की कॉलोनी से 50 से अधिक स्थानों पर सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली है। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों हमलावर कॉलोनी की गलियों से में घूमते रहे। इसके बाद गलियों में ही लापता हो गए। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। अभी तक पुलिस के हाथ कोई ठोस सुराग नहीं लगा। उधर, शराब ठेकेदार की शिकायत पर थाना तहसील कैंप में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

बुधवार शाम करीब पांच बजे देशराज कॉलोनी में शराब ठेकेदार इंद्रजीत उर्फ सोना के कार्यालय पर फायरिंग हुई थी। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में दो हमलावर उनके कार्यालय पर फायरिंग करते हुए नजर आए थे। हमलावरों ने कार्यालय पर आए और पिस्तौल से चार राउंड फायर किए। आरोपी उनके कार्यालय में एक पर्ची भी फेंककर गए हैं। जिसमें नीरज बवाना गैंग के नाम से 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई है। पैसे न देने पर जान से मारने की धमकी दी गई। वारदात के बाद से ही पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। तहसील कैंप थाना पुलिस के साथ सीआईए की तीन टीमों को वारदात का खुलासा करने के लिए लगाया है।
विज्ञापन

पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज कब्जे में ले ली। घटना के स्थल के आस-पास कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरे देखे गए तो पता चला कि दोनों हमलावर पैदल की देशराज कॉलोनी में घूमते रहे। इसके बाद वह पैदल की अन्य कॉलोनी में पहुंचे और बीच रास्ते से गायब हो गए। पुलिस अब कॉलोनियों में गहनता से जांच कर रही है। आशंका है कि हमलावर लोकल ही थे और कॉलोनियों के सभी रास्तों के बारे में जानते थे। पुलिस इस बिंदू पर भी जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वारदात का खुलासा करने के लिए सीआईए की टीमों को लगाया गया है। कुछ स्थानों से सीसीटीवी कैमरों की फुटेज कब्जे में ली गई हैं। अभी हमलावरों की पहचान नहीं हुई।
-दीवान सिंह, प्रभारी थाना तहसील कैंप।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed