फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   After the death of the girl, the drains were cleaned, the pits are still open

Panipat News: बच्ची की मौत के बाद नालों की सफाई कराई, गड्ढे अभी खुले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Aug 2024 02:26 AM IST
विज्ञापन
After the death of the girl, the drains were cleaned, the pits are still open
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। वार्ड 12 के अंतर्गत आने वाले वीर नगर के नालों और गंदगी की सफाई तो शुरू हो चुकी है लेकिन अब तक यहां बड़े गड्ढों को भरने का काम शुरू नहीं हो सका है। एक दिन पहले इसी जगह के गड्ढों में पलटी ई रिक्शा के पलटने से छह माह की मासूम बच्ची की जान जा चुकी है।
यहां पर शनिवार को 10 सफाई कर्मियों ने सफाई अभियान चलाकर नालों और गंदगी की सफाई भी की। सफाई भी खानापूर्ति की रही। लोगों ने नालों की सफाई करने के बाद कर्मचारियों से कहा कि वे गंदगी को उठाएं लेकिन कर्मचारी उन्हें उठाए बगैर ही चले गए। उग्रा खेड़ी माेड चाैक के पास भारत पेट्राेल पंप के पास वीर नगर की मुख्य गली में करीब दो साल से गंदा पानी भरने और इसमें कीचड़ फैलने की समस्या है।
विज्ञापन

इसके कारण गली में 10 से ज्यादा गड्ढे बने हुए हैं। काॅलाेनी के लोगों ने कहा कि उनकी काॅलाेनी की मुख्य गली में भरा गंदा पानी पिछले साल से सूख ही नहीं रहा है। क्योंकि इसकी निकासी ही सही ढंग से नहीं हो पा रही। जिसकी वजह से गड्ढ़ों में भरे पानी की वजह से ई-रिक्शा पलट गई और 6 माह की मासूम बच्ची की जान चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed