{"_id":"5d2d24745e252eece6a59a73e018e0e2","slug":"after-seven-days-panipat-haridwar-bus-service-resumes","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात दिन बाद पानीपत-हरिद्वार के बीच दौड़ी बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात दिन बाद पानीपत-हरिद्वार के बीच दौड़ी बसें
अमर उजाला, पानीपत
Updated Sat, 14 Sep 2013 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत में हरियाणा रोडवेज की यूपी और हरिद्वार बस सेवा बहाल हो गई। पहले दिन प्रदेश की 26 और यूपी की दो बसों ने बॉर्डर क्रॉस किया। इसके बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली।
बसों का आवागमन शाम तक जारी रहा। अंधेरा होने के बाद यूपी में बस नहीं भेजी गई। डिपो अधिकारियों ने इसे यात्रियों के लिए सुविधाजनक बताया।
यूपी के मुजफ्फरनगर में दंगे भड़क गए थे, जिसके चलते आठ सितंबर को यूपी और हरिद्वार की बस सेवा बंद कर दी थी। बसें और अन्य निजी वाहन न चलने पर यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा था और धीरे-धीरे यात्रियों की संख्या कम होती चली गई। रोडवेज अधिकारियों ने कई दिन पहले शामली तक बसों को रवाना किया।
इसके बाद शनिवार को यूपी के अन्य शहरों और हरिद्वार में बसों को रवाना किया। शनिवार को पूरा दिन में 26 बसों को शामली, कैराना, मुजफ्फरनगर और हरिद्वार पहुंची। यूपी की दो बसें पानीपत में पहुंची। दोनों बसें मुजफ्फरनगर डिपो की थी। कई दिन तक दंगे रहने के बाद यूपी की तरफ जाने वाले यात्रियों की संख्या अपेक्षाकृत कम रही। जिससे रोडवेज चालकों को कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
यूपी प्रशासन ने रोडवेज व प्रशासनिक अधिकारियों को शाम छह बजे के बाद बसों की इंट्री न होने के संकेत दिए हैं। जिसके चलते शाम के बाद यूपी में रोडवेज की बसें नहीं जा सकी।
यूपी में कई दिन से बसों की आवाजाही बंद थी। शनिवार को हरिद्वार तक बसें पहुंची हैं। इससे यात्रियों को सुविधा मिली है। बसें रात के समय फिलहाल नहीं जाएंगी। चालक दल को हिदायत दे दी हैं।
सुलतान सिंह, महाप्रबंधक, रोडवेज डिपो, पानीपत