फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   After killing the young man, the dead body was buried in a pit, the dogs pulled out the secret

Panipat News: युवक की हत्या कर शव बाेरे में डाल गड्ढे में दबाया, कुत्तों ने बाहर निकाला राज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Aug 2023 01:57 AM IST
विज्ञापन
After killing the young man, the dead body was buried in a pit, the dogs pulled out the secret
इसराना। परढाना गांव के युवक की हत्या कर शव को बोरे में डालकर इसराना-पलड़ी रोड के किनारे गड्ढे में दबा दिया गया। युवक तीन दिन पहले एनसी मेडिकल कॉलेज से घर जाते हुए संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। कुत्तों ने गड्ढे को खोदा और बोरे को फाड़ दिया। शव के हाथ दिखने लगे तो राज उजागर हो गया। राहगीरों की सूचना पर इसराना थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एफएसएल को बुलाया। एफएसएल ने मौके से साक्ष्य जुटाए और शव को शव की शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी। सोमवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन

परढाना गांव निवासी रिंकू (27) परिवार के साथ इसराना में बीडीपीओ कार्यालय के सामने रहता था। रिंकू के पिता कर्मबीर खेती किसानी करते हैं। रिंकू का छोटा भाई कुछ दिनों से बीमार चल रहा है। परिजनों ने उसे एनसी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। बृहस्पतिवार दोपहर में रिंकू अपने भाई का हालचाल जानने अस्पताल गया था। वहां से शाम को वह बाइक पर घर आने के लिए चला था, लेकिन घर नहीं लौटा। परिजनों ने अपने स्तर पर युवक की तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चला। शुक्रवार सुबह थाने में शिकायत दी। पुलिस ने गुमशुदगी का केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी। रविवार शाम को पुलिस को इसराना-पलड़ी रोड के किनारे गड्ढे में शव की सूचना दी। बताया जा रहा है कि युवक का शव बोरे में डालकर दफनाया गया था। वहां कुत्तों ने गड्ढे को खोदकर बोरे को बाहर खींचकर फाड़ दिया था। बोरे के बाहर शव के हाथ लटक रहे थे। प्राथमिक जांच में रिंकू की हत्या का कारण गला दबाना प्रतीत हो रहा है।
विज्ञापन

पुलिस रिंकू की हत्या की जांच कर रही है। उसके मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाली जा रही है। इससे पता चलेगा कि रिंकू की अंतिम बार किससे बात हुई। रिंकू के पास अधिकतर कॉल किसकी आती थी। इसके बाद पुलिस उन लोगों को जांच में शामिल कर हत्यारों तक पहुंचने का प्रयास करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी बलराज ने बताया कि इसराना पलड़ी रोड के किनारे युवक का शव मिला है। शव को गड्ढे में दफनाया गया था। पुलिस मामले की विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है। मौत के कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्पष्ट होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed