फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   After killing the woman, the body was hidden in the bed, suspecting the husband

Panipat News: महिला की हत्या कर शव बेड में छुपाया, पति पर शक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Mar 2023 02:43 AM IST
विज्ञापन
After killing the woman, the body was hidden in the bed, suspecting the husband
पानीपत। शहर के तहसील कैंप की वधावाराम कॉलोनी के पत्थरवाला कुआं के समीप एक मकान में एक महिला का शव बेड से बरामद किया है। किराएदार करीब तीन महीने से कमरा बंद कर अपने गांव चला गया था। मकान मालिक ने दूसरे व्यक्ति को किराए पर देने के लिए कमरा खोला तो बेड से बदबू निकलने पर महिला की हत्या का राज खुला। थाना तहसील कैंप पुलिस ने एफएसएल की टीम के साथ मौके पर पहुंचकर मुआयना किया। पुलिस ने पति पर हत्या का शक जताया है। प्राथमिक दृष्टया में सामने आया है कि महिला और उसके पति के बीच अनबन चलती थी। पुलिस ने शव को शवगृह में रखवा दिया है।
विज्ञापन


बिहार के सिवान जिले के भागर गांव निवासी संजय का पत्थरवाला कुआं के पास मकान है। उन्होंने मकान को अखिलेश को किराए पर दिया था। अखिलेश मूल रूप से यूपी का रहने वाला है। वह यहां मकान के लेंटर का सरिया बांधने का काम करता है। वह करीब तीन साल पहले अपने पति पत्नी राधा और दो बच्चों के साथ किराए पर रह रहा था। संजय ने बताया कि करीब तीन महीने से मकान का दरवाजा बंद था। बाहर से ताला लगा था। पिछले कई दिनों से मकान में पानी नहीं आ रहा था। उसने 15 दिन पहले कमरे का ताला तोड़कर ट्यूबलवेल चलाया और फिर वापस बंद कर दिया।
विज्ञापन


संजय ने बताया कि अखिलेश अपने दोनों बच्चों को साथ लेकर अपने गांव चला गया था। उसने उसकी बहन को 27 जनवरी को फोन कर तीन दिन में वापस आने की बात कही। इसके कुछ देर बाद उसने फिर फोन किया और दो-तीन महीने में वापस आने की बात कही। वह इसके बाद भी वापस नहीं आया तो उन्होंने मकान किसी दूसरे किराएदार को देने के लिए साफ करना शुरू किया। संजय मंगलवार शाम को करीब आठ बजे अपने पिता हृदयानंद के साथ मकान पर गया। उसके पिता फ्रीज साफ किया और फिर बेड से कपड़े हटाकर कपड़े तो बदबू आने लगी। उन्होंने कपड़े हटाए तो अंदर गला सड़ा शव मिला। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शव लगभग 26 वर्षीय राधा का प्रतीत हो रहा है। उसका पति अखिलेश घर से फरार है। पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया है कि अखिलेश ने अनबन के चलते पत्नी राधा की हत्या कर शव को छुपा दिया और फरार हो गया। पुलिस उसकी धरपकड़ कर रही है।

- धर्मवीर खर्ब, डीएसपी पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed