फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   After 50 days of marriage, the bride absconded with 5 lakh cash and three lakh jewelery

शादी के 50 दिन बाद दुल्हन 5 लाख नकद व तीन लाख के जेवर लेकर फरार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Sep 2021 02:44 AM IST
विज्ञापन
After 50 days of marriage, the bride absconded with 5 lakh cash and three lakh jewelery
गांव डाहर में एक दुल्हन शादी के 51 वें दिन मायके वाले बनकर आए एक दंपति के साथ पांच लाख रुपये और साढ़े तीन लाख रुपये के गहने लेकर फरार हो गई थी। पति ने मध्यस्था करने वाले एक रिश्तेदार और पत्नी समेत सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

सुरेंद्र निवासी डाहर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके रिश्तेदार सुरेश कादियान वासी बजाना ने उसकी शादी कराने के लिए उसे सतीश वासी घिलौड़ से मिलवाया। इसके बाद बरनाला की सरबजीत कौर ने रणबीर राणा से बात कर उससे 15 हजार रुपये लेकर उसकी शादी पिछले वर्ष 23 अक्टूबर को पूजा से करा दी। वह पूजा के साथ अपने गांव डाहर आ गया। शादी के 50 दिनों में पूजा ने उसका व परिजनों का विश्वास जीत लिया। इसके बाद 12 दिसंबर को रणबीर राणा व रणबीर राणा की पत्नी उसके घर पूजा के मायके वाले बनकर उसे लेने के लिए आ गए। इस दौरान किसी काम से गांव से बाहर जाने पर उसकी पत्नी पूजा घर में रखे पांच लाख रुपये और साढ़े तीन लाख रुपये के पांच तोले सोने के जेवरात लेकर फरार हो गई। पुलिस ने पीड़ित सुरेंद्र निवासी डाहर की शिकायत पर पत्नी पूजा, रिश्तेदार सुरेश कादियान वासी बजाना, सतीश वासी घिलौड़, संतरेस निवासी करनाल, गीता, सरबजीत कौर वासी बरनाला व रणबीर राणा के खिलाफ धोखाधड़ी करने के आरोप में दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed