फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Advocate Nikhil Chugh's book reaches Prime Minister's Office and Rashtrapati Bhavan

Panipat News: अधिवक्ता निखिल चुघ की पुस्तक प्रधानमंत्री कार्यालय और राष्ट्रपति भवन पहुंची

Fri, 05 Jun 2026 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Fri, 05 Jun 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
Advocate Nikhil Chugh's book reaches Prime Minister's Office and Rashtrapati Bhavan
एडवोकेट नि​खिल। स्रोत : स्वयं
माई सिटी रिपोर्टर पानीपत। सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के सदस्य निखिल चुघ की पुस्तक हर नागरिक को जानने चाहिए कानूनी अधिकार की प्रतियां प्रधानमंत्री कार्यालय व राष्ट्रपति भवन तक पहुंची हैं। पुस्तक के प्रकाशन के बाद निखिल चुघ ने विभिन्न महाविद्यालयों, विधि संस्थानों एवं सामाजिक मंचों पर कानूनी जागरूकता कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी की है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों, युवाओं व आम नागरिकों के साथ संवाद कर नए आपराधिक कानूनों, एफआईआर, जमानत, पुलिस प्रक्रिया तथा नागरिक अधिकारों से जुड़े विषयों पर जागरूकता फैलाने का कार्य किया है। इसके अतिरिक्त वे लेखन, व्याख्यानों एवं डिजिटल माध्यमों के जरिए भी विधिक विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत करने का निरंतर प्रयास कर रहे हैं। निखिल चुघ ने बताया कि कानून की जानकारी केवल न्यायालयों और विधि व्यवसाय तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि प्रत्येक नागरिक तक सरल और व्यावहारिक रूप में पहुंचनी चाहिए ताकि लोग अपने अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक बन सकें। उन्होंने बताया कि उनकी यह पहल नागरिकों को कानून और न्यायिक प्रक्रियाओं के प्रति अधिक जागरूक बनाने के उद्देश्य से चल रहे निरंतर प्रयासों का हिस्सा है। भविष्य में भी वे विधिक शिक्षा एवं कानूनी जागरूकता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य करते रहेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed