फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Admission stuck in portal, youth returned disappointed

Panipat News: पोर्टल में फंसा दाखिला, मायूस लौटे युवा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jul 2024 07:29 AM IST
विज्ञापन
Admission stuck in portal, youth returned disappointed
पानीपत। उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने स्नातक कक्षाओं में पहली और दूसरी मेरिट सूची में नाम आने के बाद दाखिला न ले पाने वाले युवाओं को एक मौका भी दिया, लेकिन बुधवार को निदेशालय पोर्टल नहीं चल पाया। ऐसे में युवाओं का दाखिला पोर्टल में आकर फंस गया। उनको पूरा दिन कॉलेज में इंतजार के बाद शाम को मायूस होकर लौटना पड़ा। अब वीरवार को पोर्टल शुरू होने की उम्मीद है। इसके बाद दाखिला प्रक्रिया शुरू होगी। इन सबके बीच छात्र संगठन इनसो ने आगे आकर सीटीएम को ज्ञापन सौंपा है।
विज्ञापन

उच्चतर शिक्षा ने तीन जून को स्नातक की कक्षाओं में ऑनलाइन आवेदन के लिए पोर्टल शुरू किया था। शहर समेत जिले के 14 कॉलेजों में 11440 सीटों पर दाखिला होना है। इसके बाद आवेदन को लेकर तारीख भी बढ़ाई। पिछले दिनों पहली और फिर दूसरी मेरिट सूची जारी की गई थी। कॉलेजों में पहली व दूसरी मेरिट सूची के बाद काफी अभ्यर्थी जानकारी के अभाव या फिर तकनीकी खामी के चलते दाखिला नहीं ले पाए थे। उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने ऐसे अभ्यर्थियों के लिए बुधवार का समय दिया था। वे बुधवार को दाखिला ले सकते थे। इसके लिए पोर्टल पर जानकारी अपलोड करनी थी। युवा सुबह ही कॉलेजों में पहुंच गए थे, लेकिन यहां पर पूरा दिन पोर्टल चलने के इंतजार में बैठे रहे। एसडी पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अनुपम अरोड़ा ने बताया कि बुधवार को पोर्टल नहीं चल पाया। जिसके चलते अभ्यर्थियों को वापस जाना पड़ा।
विज्ञापन


बॉक्स
युवा बोले पोर्टल बना रोड़ा
एसडी कॉलेज में दाखिला लेने आए आशीष और दीपक ने बताया कि उनका नाम पहली मेरिट सूची में आ गया था। इसमें एक विषय को लेकर असमंजस रहा। वह इन सबके चलते दाखिला नहीं ले पाया था। वह बुधवार को सुबह ही कॉलेज में पहुंच गया, लेकिन यहां पोर्टल नहीं चल पाया। उनको वापस जाना पड़ा। दीपिका व वंश ने बताया कि उनको बीबीए करनी है, लेकिन उन्होंने बीए-अंग्रेजी ऑनर्स में आवेदन कर दिया। वे इसको बदलवाना चाहते हैं। बुधवार को पोर्टल नहीं चल पाया। वे सुबह से शाम तक इसको देखते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूजी में दाखिले के लिए नहीं खोला गया पोर्टल
छात्र संगठन इंडियन नेशनल स्टूडेंट ऑर्गेनाइजेशन (इनसो) के जिला प्रधान बलराज देशवाल और इनसो राष्ट्रीय महासचिव राजेंद्र जैलदार के नेतृत्व में युवाओं बुधवार को जिला सचिवालय पहुंचे।उन्होंने सीटीएम टीनू पोसवाल के माध्यम से उच्चतर शिक्षा निदेशक के नाम ज्ञापन सौंपा। उन्होंने पोर्टल जल्द खुलवाने की मांग की। इस अवसर पर मोहित जागलान, सागर सिंह, राजू पहलवान, बलवान शर्मा व दीपक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed