फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Admission starts for January 2025 session in IGNOU

Panipat News: इग्नू में जनवरी 2025 सत्र के लिए दाखिले शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Dec 2024 02:05 AM IST
विज्ञापन
Admission starts for January 2025 session in IGNOU
पानीपत। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) में जनवरी 2025 सत्र के लिए दाखिला प्रक्रिया शुरू कर दी है। जो लोग कौशल आधारित और ज्ञान आधारित शिक्षा लेना चाहते हैं, उनके लिए इग्नू सबसे उपयुक्त विश्वविद्यालय है। जनवरी 2025 सत्र में प्रवेश के लिए पंजीकरण कराने की आखिरी तारीख 31 जनवरी है।
विज्ञापन

इग्नू का उद्देश्य विद्यार्थियों का ज्ञानवर्धन करके उनके लिए उत्थान के समान अवसर उपलब्ध करवाना है। इग्नू रिमोट एरिया गांव-देहात के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा पहुंचाने का कार्य कर रही है। इग्नू के क्षेत्रीय निदेशक प्रभारी डाॅ. धर्मपाल ने बताया कि विश्वविद्यालय के विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने के इच्छुक छात्र आधिकारिक वेबसाइट www.ignou.ac.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। इग्नू स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा, पीजी डिप्लोमा और सर्टिफिकेट पाठ्यक्रमों की पेशकश करता है। स्नातक पाठ्यक्रम के लिए उम्मीदवारों का मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास या समकक्ष होना आवश्यक है। स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम के लिए मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होना जरूरी है।
विज्ञापन



इन दस्तावेजों की होगी आवश्यकता
डाॅ. धर्मपाल के अनुसार प्रवेश के लिए कोई भी अधिकतम आयु सीमा नहीं है। दाखिले के लिए उम्मीदवारों को फोटोग्राफ, हस्ताक्षर, शैक्षिक योग्यता के प्रमाणपत्र, अनुभव प्रमाणपत्र, श्रेणी प्रमाणपत्र, आयु प्रमाणपत्र और बीपीएल प्रमाणपत्र (योग्य होने पर) की स्कैन की गई कॉपी की जरूरत होगी। उम्मीदवारों को आवेदन फॉर्म में अध्ययन का तरीका, कार्यक्रम का प्रकार, मुख्य विषय की जानकारी भरनी होगी। आवेदन फॉर्म में गलती होने पर उसे सुधारने का मौका दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस प्रकार करना होगा आवेदन
इग्नू में दाखिला लेने के लिए छात्र आधिकारिक वेबसाइट www.ignou.ac.in पर जाएं और होमपेज पर दिए गए फ्रेश एडमिशन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद अपना व्यक्तिगत विवरण जैसे ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर आदि डालें तथा मांगे गए दस्तावेज अपलोड करें। इसके बाद ऑनलाइन माध्यम से डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड से अपना दाखिला फीस का भुगतान कर सकते हैं। दाखिला प्रक्रिया में उम्मीदवार द्वारा दर्ज किया गया नाम और अन्य विवरण शैक्षिक दस्तावेजों के सामान होना चाहिए। छात्र केवल अपनी रजिस्टर्ड ईमेल आईडी का उपयोग करके ही पोर्टल पर लॉगिन करें और फीस का भुगतान अपने क्रेडिट कार्ड या डेबिट कार्ड से ही करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed