फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Admission process for second and third year begins, admission will be available till July 30

Panipat News: द्वितीय व तृतीय वर्ष में दाखिला प्रक्रिया शुरू, 30 जुलाई तक मिलेगा दाखिला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jul 2025 03:30 AM IST
विज्ञापन
Admission process for second and third year begins, admission will be available till July 30
पानीपत। उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने कॉलेजों में स्नातक व स्नातकोत्तर कार्यक्रमों (2025-26) में द्वितीय/तृतीय वर्ष के छात्रों के लिए दाखिला प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। निदेशालय की ओर से दाखिले 8 जुलाई से शुरू कर दिए गए हैं, जो 30 जुलाई तक चलेंगे। इसके लिए शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन


उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने सभी कॉलेज प्राचार्य को पत्र जारी कर दिया है जिसमें बताया है कि सभी सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त और स्व-वित्तपोषित कॉलेजों में स्नातक व स्नातकोत्तर में द्वितीय व तृतीय वर्ष में छात्रों के प्रवेश की प्रक्रिया 8 जुलाई से शुरू कर दी गई है। सभी कॉलेजों के लिए केंद्रीकृत ऑनलाइन एडमिशन पोर्टल यानी www.admissions.high-ereduhry.ac.in के माध्यम से प्रवेश लेना अनिवार्य है। दूसरे और तीसरे वर्ष में छात्रों का प्रमोशन केवल पोर्टल पर ही किया जाएगा।
विज्ञापन



कॉलेजों द्वारा किया जाएगा विषयों का आवंटन
स्नातक, स्नातकोत्तर कार्यक्रम के पाठ्यक्रम या विषयों का आवंटन केवल कॉलेजों द्वारा किया जाएगा। सभी कॉलेजों को दूसरे व तीसरे वर्ष के लिए सत्र 2025-26 के लिए प्रवेश पोर्टल पर पाठ्यक्रम शुल्क अपडेट करना होगा। सरकारी कॉलेज के लिए फीस भुगतान का तरीका ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों होगा जबकि सहायता प्राप्त और स्व-वित्तपोषित कॉलेजों के लिए ऑफलाइन मोड होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



यह रहेगा दाखिले का शेड्यूल-
शेड्यूल के अनुसार प्रवेश पोर्टल 30 जुलाई तक बिना विलंब शुल्क के प्रवेश के लिए खुला रहेगा। एक अगस्त से विलंब शुल्क के साथ प्रवेश मिलेगा। इसके तहत एक से 7 अगस्त तक विलंब शुल्क 100 रुपये लिया जाएगा। उसके बाद 8 से 14 अगस्त तक 100 रुपये विलंब शुल्क और 100 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से शुल्क लिया जाएगा। यदि विद्यार्थी ऑनलाइन माध्यम से शुल्क जमा करते हैं तो मुख्यालय तुरंत समग्र प्रवेश शुल्क से विलंब शुल्क काट लेगा अन्यथा शुल्क के ऑफलाइन संग्रह मामले में महाविद्यालयों को प्रवेश समाप्त होने के बाद मुख्यालय में विलंब शुल्क जमा करना होगा।


वर्जन-
कॉलेजों में स्नातक व स्नातकोत्तर द्वितीय व तृतीय वर्ष के लिए दाखिला प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। विद्यार्थियों को ऑनलाइन एडमिशन पोर्टल के माध्यम से प्रवेश लेना अनिवार्य है। दूसरे और तीसरे वर्ष में छात्रों का प्रमोशन केवल पोर्टल पर ही किया जाएगा।
- डॉ. अनुपम अरोड़ा, प्राचार्य, एसडी महाविद्यालय।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed