{"_id":"64bee1143fc6c04821031cc4","slug":"admission-on-45-percent-seats-in-iti-fourth-phase-merit-list-on-28-panipat-news-c-244-1-sknl1016-3026-2023-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: आईटीआई में 45 फीसदी सीटों पर दाखिला, चौथे चरण की मेरिट सूची 28 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: आईटीआई में 45 फीसदी सीटों पर दाखिला, चौथे चरण की मेरिट सूची 28 को
विज्ञापन
पानीपत। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में दाखिले को लेकर तीन चरणों की काउंसिलिंग संपन्न हो गई। इनमें करीब 45 प्रतिशत सीटों पर दाखिले हो पाए, जबकि 55 प्रतिशत सीटें अब भी रिक्त हैं। पानीपत आईटीआई में 952 सीटों में से 46 प्रतिशत पर दाखिले हो चुके हैं, जबकि 54 फीसदी सीटें रिक्त हैं। अब 28 जुलाई को चौथे चरण की मेरिट सूची जारी होगी। मेरिट लिस्ट में नाम आने पर विद्यार्थी तीन अगस्त तक फीस जमा करवाकर आईटीआई में दाखिला ले सकेंगे। चयनित छात्रों को इसकी सूचना ईमेल और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर दी जाएगी। चौथी काउंसिलिंग में आरक्षण की बाध्यता नहीं होगी।
जिले के नौ राजकीय आईटीआई में विभिन्न ट्रेडों में 2080 सीटों में से तीन चरणों में 938 दाखिले हुए हैं। आईटीआई में दाखिला प्रक्रिया चार चरणों में होगी। राजकीय आईटीआई पानीपत में 952 सीटों में से 435 पर दाखिला हुआ है, जबकि 517 सीटें रिक्त हैं। यह कुल सीटों का करीब 54 प्रतिशत है। चौथे और अंतिम चरण में 60 प्रतिशत सीटाें पर दाखिला होने की संभावना है, जबकि 40 फीसदी सीटें खाली रह सकती हैं।
छात्राओं को मिलेंगी विशेष सुविधाएं -
आईटीआई में दाखिला लेने पर लड़कियों को स्ट्राइव योजना के तहत सरकार विशेष सुविधाएं उपलब्ध करवाएगी। सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत लड़कियों को 1000 रुपये टूलकिट के लिए, फ्री बस पास और पांच सौ रुपये मानदेय दिए जाएंगे।
विज्ञापन
राजकीय आईटीआई में दाखिले की स्थिति-
आईटीआई कुल सीटें तीन चरण में दाखिले रिक्त सीटें
पानीपत 952 435 517
बापौली 172 96 76
नौल्था 236 91 145
समालखा महिला 84 43 41
पानीपत महिला 128 47 81
बराना 168 61 107
मतलौडा 168 99 69
चुलकाना 88 27 61
पाथरी 84 39 45
कुल 2080 938 1142
चौथे चरण में आरक्षण की नहीं होगी बाध्यता-
आईटीआई में हर व्यवसाय में 30 प्रतिशत सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। ऑनलाइन काउंसिलिंग के तीन चरण पूरे होने के बाद चौथे चरण में आरक्षण समाप्त कर दिया जाएगा। चौथे चरण में सीटें सामान्य रूप से भरी जाएंगी।
वर्जन-
आईटीआई में तीन चरणों की दाखिला प्रक्रिया शनिवार को संपन्न हो चुकी है। सोमवार को रिक्त सीटों की जानकारी चस्पा की गई। वहीं 28 जुलाई को चौथी काउंसलिंग के लिए मेरिट सूची जारी की जाएगी। मेरिट लिस्ट में नाम आने पर विद्यार्थी तीन अगस्त तक दाखिला ले सकेंगे। वर्तमान समय में औद्योगिक क्षेत्र में कुशल कारीगरों की अधिक मांग को देखते हुए इच्छुक छात्र-छात्राएं राजकीय आईटीआई पानीपत में चल रहे विभिन्न व्यवसायों में दाखिला ले सकते हैं।
- डॉ. कृष्ण कुमार, प्रधानाचार्य, राजकीय आईटीआई, पानीपत।