फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   administration, duty, security

अनुच्छेद 370 के दो खंड हटाने के निर्णय पर सुरक्षा को लेकर जिले में अलर्ट

Wed, 07 Aug 2019 01:57 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 07 Aug 2019 01:57 AM IST
विज्ञापन
administration, duty, security
जम्मू एवं कश्मीर में लागू अनुच्छेद 370 के तीन में से दो खंड हटाए जाने के बाद से सरकार कोई कोताही नहीं बरतना चाहती है, जिससे कानून व्यवस्था पर असर पड़े। इसी के चलते जिले में 13 ड्यूटी मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। इन पर जिले में सुरक्षा, शांति और सौहार्द बनाए रखनेे की जिम्मेदारी होगी। ये जानकारी उपायुक्त सुमेधा कटारिया ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि प्रदेश के गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव की ओर से मिलने निर्देश के बाद यह निर्णय लिया गया है। जम्मू कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले अनुछेद 370 और 35-ए को समाप्त करने के निर्णय को देखते हुए दंड प्रक्रिया नियमावली 1973 की धारा 22(1) और 23(2) के तहत सुरक्षा, शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए थाना क्षेत्रों में ड्यूटी मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। जिला परिषद के उप सीईओ जस्वींद्र बांगड़ को सदर थाना, तहसीलदार कुलदीप मलिक को थाना सीटी, नायब तहसीलदार कृष्ण कुमार को थाना किला, नायब तहसीलदार मडलौडा जयसिंह को थाना मॉडल टाउन, सुमित बख्शी बीडीपीओ पानीपत को थाना चांदनी बाग, तहसीलदार समालखा राम गोपाल को थाना समालखा, तहसीलदार बापौली राजकुमार शर्मा को थाना सेक्टर 29, संजीव कुमार तहसीलदार इसराना को थाना इसराना, तहसीलदार रविंद्र हुड्डा थाना मडलौडा, नायब तहसीलदार बापौली जगदीश चंद्र को थाना बापौली, तहसीलदार समालखा अनिल को थाना सनौली और बीडीपीओ समालखा रवि कुमार को थाना सेक्टर 13-17, बाबरपुर और एनएच-1 एरिया में ड्यूटी मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed