{"_id":"6699bae79bcc03993b0761a4","slug":"adg-got-angry-after-finding-dirt-in-emergency-ward-during-inspection-panipat-news-c-244-1-pnp1003-121310-2024-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: एडीजी निरीक्षण के दौरान इमरजेंसी वार्ड में गंदगी मिलने पर भड़के","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: एडीजी निरीक्षण के दौरान इमरजेंसी वार्ड में गंदगी मिलने पर भड़के
विज्ञापन
पानीपत। स्वास्थ्य विभाग की आईसीयू को जल्द तैयार करने की कवायद है। इसके लिए तैयारियां जोरों से चल रही है। 31 जुलाई को मुख्यमंत्री नायब सैनी इसका उद्घाटन करेंगे। आईसीयू की रिपोर्ट लगातार मुख्यालय में भेजी भी जा रही है। वीरवार को स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त महानिदेशक डॉ. मनीष बंसल पानीपत पहुंचे। यहां उन्होंने आईसीयू का निरीक्षण किया। एडीजी ने निरीक्षण के दौरान इमरजेंसी वार्ड में गंदगी मिलने पर भड़क उठेद्ध
उन्होंने डॉक्टरों से आईसीयू की पूरी रिपोर्ट ली। आईसीयू के वेंटिलेटर व सी पैप मशीनों की जानकारी ली गई। इसके बाद उन्होंने ब्लड बैंक व ऑपरेशन थियेटर का भी निरीक्षण किया।
सिविल सर्जन डॉ. जयंत आहूजा ने यहां रिपोर्ट देते हुए बताया कि आईसीयू का काम लगभग पूरा है। फिलहाल अस्पताल में आईसीयू के मरीजों को भर्ती करना शुरू कर दिया है। अब तक वह 12 मरीजों को आईसीयू की सेवाएं देकर ठीक कर चुके हैं। आईसीयू के संचालन के लिए डॉ. विशाल, डॉ. मोहित भट्टी, डॉ. गौरव सहगल, डॉ. तरुण महला, नर्सिंग ऑफिसर ज्योति, रवि भारद्वाज, पवन व अरुण को प्रशिक्षण के लिए रोहतक पीजीआई भेज दिया गया है। आईसीयू में बेड लगा दिए गए हैं वेंटिलेटर भी इंस्टॉल कर दिए गए हैं। सी पैप मशीनें व ईसीजी मशीन लगाने का काम चल रहा है। ब्लड बैंक में रक्त की कमी न हो इसके लिए संस्थाओं के साथ मिलकर ब्लड डोनेशन कैंप लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
एडीजी डॉ. मनीष बंसल के दौरे से पहले सिविल सर्जन इमरजेंसी वार्ड में पहुंच गए। यहां वार्ड में गंदगी देखकर सिविल सर्जन भड़क गए। उन्होंने नर्सिंग ऑफिसर के साथ साथ सफाई कर्मचारियों को भी फटकार लगाई। इमरजेंसी वार्ड के बाहर एक्टिवा व मोटरसाइकिल खड़ी करने वालों को भी फटकार लगाई गई। सिविल सर्जन डॉ. जयंत आहूजा ने डीएसपी सुरेश सैनी को कॉल कर बेतरतीब तरीके से मोटरसाइकिल खड़ी करने वालों के चालान काटने के निर्देश दिए जारी किए हैं। एडीजी के आने से पहले यहां आनन फानन में इमरजेंसी वार्ड की सफाई की गई। स्ट्रेचर खड़े कर उन पर साफ चादर बिछा दी गई है।
।
वर्जन-
सिविल सर्जन डॉ. जयंत आहूजा ने बताया कि आईसीयू को लगभग तैयार कर लिया गया है। आईसीयू की प्रतिदिन की प्रगति रिपोर्ट ली जा रही है। मुख्यालय में आईसीयू की प्रगति रिपोर्ट दी जा रही है। डॉक्टरों व नर्सिंग ऑफिसर को प्रशिक्षण के लिए रोहतक पीजीआई भेजा गया है। एडीजी को आईसीयू की पूरी रिपोर्ट दी गई है। अब तक 12 मरीजों को आईसीयू की सेवाएं मिल चुकी है।