फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Additional Corporation Commissioner transferred, all work to reduce taxes pending

Panipat News: अतिरिक्त निगम आयुक्त का तबादला, लटके टैक्स कम करने के सभी काम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 18 May 2024 06:31 AM IST
विज्ञापन
Additional Corporation Commissioner transferred, all work to reduce taxes pending
पानीपत। नगर निगम के अतिरिक्त निगम आयुक्त नरेंद्र पाल मलिक का शुक्रवार को तबादला हो गया है। उन्हें शाहबाद के एसडीएम पुलकित मल्हौत्रा की जगह नियुक्त गया है। वहीं, 2020 के एचसीएस अधिकार पुलकित को अभी कहीं नियुक्त नहीं दी गई है। उनके नियुक्ति के जल्द आदेश जारी हो सकते हैं। 2011 बैच के एचसीएस अधिकारी रहे नरेंद्र पाल मलिक करनाल में एसडीएम के साथ पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के ओएसडी तक रह चुके हैं। उन्होंने करीब तीन माह पहले ही निगम में बतौर अतिरिक्त निगम आयुक्त ज्वाइन किया था। उनके पास सबसे महत्वपूर्ण काम गलत बने संपत्तिकर को कम करने का था। इसके लिए उन्होंने कमेटी भी बनाई थी। अब इस कमेटी में आई सभी फाइलों के काम लटक जाएंगे। उनके तबादले के बाद फिर से निगम में अतिरिक्त निगम आयुक्त की सीट खाली हो गई है।
विज्ञापन

निगम संयुक्त आयुक्त मनी त्यागी ने कहा कि अतिरिक्त निगम आयुक्त का तबादला हो गया है। जहां तक टैक्स कम करने वाली कमेटी की बात है तो ये लोगों के भलाई के लिए बनाई गई है। इसमें दस साल पुराने टैक्स को कम करने वाली फाइलें ही ली जाती हैं। अब इसमें आयुक्त के निर्देशानुसार बदलाव किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed