{"_id":"6a50148dff1d5a0c4d05f0db","slug":"acute-shortage-of-amenities-in-sectors-public-anguish-spills-over-panipat-news-c-18-1-knl1004-945267-2026-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: सेक्टरों में सुविधाओं का टोटा, फूटा जनता का दर्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: सेक्टरों में सुविधाओं का टोटा, फूटा जनता का दर्द
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टरपानीपत। सेक्टरों में मूलभूत सुविधाओं की मांग रोहतक प्रशासक तक पहुंचा दी है। सेक्टरवासियों ने अधिकारियों की अनदेखी का दर्द बयां किया। अधिकारियों ने माना कि सेक्टरों में विकास कार्य दस साल पीछे चल रहे हैं। उन्होंने भरोसा दिया कि स्थानीय अधिकारियों से मिलकर समस्याओं का समाधान कराया जाएगा।
हरियाणा स्टेट सेक्टर्स कॉन्फिडरेशन के बैनर तले सेक्टरों के जिला संयोजक बलजीत सिंह की अगुवाई में पानीपत और रोहतक के सेक्टरवासियों ने रोहतक के एसडीएम सह संपदा अधिकारी (ईओ) आशीष कुमार वशिष्ठ से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने सेक्टरों में मूलभूत सुविधाओं के न मिलने पर रोष प्रकट किया।
जिला संयोजक बलजीत सिंह व हवा सिंह ने कहा कि विभाग के अधिकारी समय पर टेंडर जारी नहीं करते और यदि टेंडर हो भी जाए तो उसे अलॉट करने में महीनों की देरी की जाती है। उन्होंने साक्ष्य देते हुए बताया कि सेक्टर-7 में कम्युनिटी सेंटर का काम 23 फरवरी 2025 को ही पूरा हो जाना चाहिए था, लेकिन पिछले 6-7 महीनों से काम पूरी तरह बंद पड़ा है।
विज्ञापन
इसके अलावा सेक्टर-7 और 8 में पिछले 8-10 वर्षों से सीवरों के मैनहोल और लाइनों की सफाई नहीं की गई है, जिससे सड़कों पर गंदा पानी बह रहा है।
अनिश्चितकालीन धरना स्थगित करने की अपील : अधिकारियों ने माना कि सेक्टरवासियों की मांगें बिल्कुल जायज हैं और विभाग की अनदेखी के कारण जनता परेशान है। रोहतक के ईओ ने आश्वासन दिया कि सेक्टर-7 और 8 के एसटीपी (सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट) के टेंडर के लिए फाइल पंचकूला में एसीएस के पास भेजी जा चुकी है। इसकी प्रक्रिया तीन महीने के भीतर पूरी कर ली जाएगी।
इसके साथ ही सेक्टर-7 में मार्केट बनाने की प्रक्रिया शुरू करने, 4 नए रेन हार्वेस्टर लगाने और पीने के पानी की जांच कराने का भी वादा किया गया। अधिकारियों ने सेक्टरवासियों से अपील की कि वे 21 जुलाई को प्रस्तावित अपना अनिश्चितकालीन धरना स्थगित कर दें।
उन्होंने विश्वास दिलाया कि वे एडमिनिस्ट्रेटर से बात कर पानीपत में जल्द एक संयुक्त बैठक बुलाएंगे। इस मौके पर रामपत नैन, मास्टर रणधीर सिंह, दिनेश और रोहतक से हरियाणा स्टेट कॉन्फिडरेशन के वरिष्ठ सदस्य कदम सिंह अहलावत, रमेश खासा, सुखबीर और आरएस छिल्लर उपस्थित रहे।