{"_id":"690e4ce8ec1c013ab40e71f2","slug":"action-will-be-taken-against-illegal-construction-and-irregular-colonies-panipat-news-c-244-1-pnp1001-146726-2025-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: अवैध निर्माण और अनियमित कॉलोनियों पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: अवैध निर्माण और अनियमित कॉलोनियों पर होगी कार्रवाई
Sat, 08 Nov 2025 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Sat, 08 Nov 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। जिले में अवैध निर्माण और अनियमित कॉलोनियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। निगम के साथ संबंधित टीम इन पर कार्रवाई करेगी। जिला टास्क फोर्स की शुक्रवार को जिला सचिवालय में हुई मासिक बैठक में इसका फैसला लिया। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त डाॅ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने की। जिसमें जिले के विभिन्न शहरी एवं नियंत्रित क्षेत्रों में हो रहे अवैध निर्माणों और अनधिकृत कॉलोनियों पर प्रभावी कार्रवाई को लेकर चर्चा की। उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अवैध निर्माणों और अनियमित कॉलोनियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। इसमें कानूनी प्रावधानों के तहत आवश्यक कदम तुरंत उठाए जाएं।
उन्होंने कहा कि पंजाब शेड्यूल्ड रोड्स एंड कंट्रोल ऑफ अनरेगुलेटेड डेवलपमेंट एक्ट, 1963 और हरियाणा डेवलपमेंट एंड रेगुलेशन ऑफ अर्बन एरियाज एक्ट, 1975 के तहत जारी आदेशों का सख्ती से पालन किया जाए। उपायुक्त ने कहा कि सीलिंग व डिमॉलिशन ड्राइव्स के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल और ड्यूटी मजिस्ट्रेट की तैनाती सुनिश्चित की जाए। जिला नगर योजनाकर (एनफोर्समेंट) ने बैठक में विभिन्न क्षेत्रों में की कार्रवाई की रिपोर्ट प्रस्तुत की और आगामी कार्यक्रम की रूपरेखा बताई। इस मौके पर एडीसी डॉ. पंकज, एसडीएम समालखा अमित कुमार, एसडीएम इसराना नवदीप नैन, पुलिस उप अधीक्षक सुरेश सैनी, डीटीपी समित, पीडब्ल्यूडी के कार्यकारी अभियंता सावित पन्नू व डीडीपीओ राजेश शर्मा मौजूद रहे।