फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Action will be taken against dumping garbage in residential areas

Panipat News: रिहायशी क्षेत्र में कूड़ा डालने पर होगी कार्रवाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Oct 2024 06:02 AM IST
विज्ञापन
Action will be taken against dumping garbage in residential areas
पानीपत। नगर निगम त्योहारी सीजन में बाजार में खुले स्थान पर कूड़ा फेंकने वालों पर सख्त हो गया है। निगम का मानना है कि नाइट स्वीपिंग के बाद सुबह गाड़ी जाने के बाद कुछ लोग सड़क पर कूड़ा डाल देते हैं। ऐसे लाेगों को एक बार जागरूक किया जाएगा। इसके बाद निगम उनके खिलाफ कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन


नगर निगम के डीएमसी अरुण भार्गव ने इसको लेकर मंगलवार को अपने कार्यालय में बाजारों के प्रधानों की बैठक ली। यहां उनसे सफाई को लेकर सुझाव मांगे और उन पर विस्तार के साथ चर्चा की। निगम अधिकारियों ने कहा कि बाजार में नाइट स्वीपिंग कराई जाती है। यहां हर रोज रात को सफाई की जाती है। इसके बाद अगले दिन सुबह निगम की गाड़ी भी कूड़ा लेने जाती हैं। अक्सर देखने में आया है कि आसपास रिहायशी लोग या फिर कुछ दुकानदार गाड़ी आने के बाद कूड़ा सुरक्षित रखने के बजाय गली व सड़क पर कोने में डाल देते हैं। इससे पूरा दिन गंदगी का ढेर लगा रहता है। बाजार में आने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। कई बार कूड़ा नाली में चला जाता है। इससे नाली ओवरफ्लो होने का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में दुकानदारों व स्थानीय लोगों को जागरूक करने की आवश्यकता है। निगम इसके बाद ऐसे लोगों पर कार्रवाई करने को तैयार होगा। उन्होंने बताया कि सुबह नौ बजे बाजार में कूड़ा लेने के लिए गाड़ी जाती है। स्थानीय लोग गाड़ी में अपना कूड़ा डालें। इस मौके पर अनिल मदान, गौरव लिखा, दर्शन वधवा, सुशील भराड़ा व मोहित बजाज मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed