फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Accused who was absconding for 17 years in theft case arrested

Panipat News: चोरी के मामले में 17 साल से फरार चल रहा आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 18 May 2024 06:30 AM IST
विज्ञापन
Accused who was absconding for 17 years in theft case arrested
पानीपत। सेक्टर 29 पुलिस थाना टीम ने चोरी के मामले में 17 साल से फरार चल रहे आरोपी को वीरवार देर शाम सिवाह बस अड्डा के पास से गिरफ्तार कर लिया है। कोर्ट ने उसे 2007 में भगोड़ा घोषित किया था। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन



थाना औद्योगिक सेक्टर 29 प्रभारी इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह ने बताया कि इंतजार निवासी दौघट गांव, बागपत वर्ष 2003 में पानीपत में विकास नगर में किराये के कमरे में रहता था। उसने नवंबर 2003 को अपने गांव निवासी अरुण के कमरे से 1.16 लाख रुपये चोरी किए थे। अरुण ने प्लाट की रजिस्ट्री करवाने के लिए कमरे पर पैसे रखे थे। वारदात के 10 दिन के दौरान ही आरोपी इंतजार को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की नगदी में से बचे 60 हजार रुपये बरामद कर पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया था। 2004 में वह बेल पर जेल से बाहर आ गया था। बेल पर आने के बाद वह कोर्ट में निर्धारित तारीखों पर पेश नहीं हुआ। कोर्ट ने उसे को अप्रैल 2007 में पीओ घोषित किया था। उसे वीरवार रात को सिवाह बस अड्डा के सामने फ्लाईओवर पूल के नीचे से गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed