{"_id":"663d6d56e59abd025f0cd958","slug":"accused-supplier-arrested-in-ganja-leaf-smuggling-case-panipat-news-c-244-1-pnp1003-118017-2024-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: गांजा पत्ती तस्करी मामले में आरोपी सप्लायर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: गांजा पत्ती तस्करी मामले में आरोपी सप्लायर गिरफ्तार
विज्ञापन
एंटी नारकोटिक्स सेल पुलिस की टीम ने चार किलो गांजा पत्ती तस्करी मामले में आरोपी सप्लायर को सनौली रोड स्थित विद्यानंद कॉलोनी मोड़ से गिरफ्तार किया है। पुलिस इससे पहले इस मामले में मादक पदार्थ तस्करी के आरोपी को गिरफ्तार कर चुकी है। अब पुलिस इसकी तलाश कर रही थी। आरोपी की पहचान संजय निवासी खुखराना हाल किरायेदार विद्यानंद कॉलोनी के रूप में हुई।
एंटी नारकोटिक्स सेल इंचार्ज सब इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि उनकी टीम ने छह अप्रैल को श्रीराम मार्ग पर सोम गार्डन के पास वीर कॉलोनी के कुंदन को चार किलो गांजा पत्ती सहित गिरफ्तार किया था। पूछताछ में आरोपी ने यह गांजा पत्ती शार्टकट तरीके से पैसे कमाने के लिए संजय निवासी खुखराना गांव से कम कीमत पर खरीदी थी। पुलिस संजय की तलाश कर रही थी। संजय को बुधवार रात को विद्यानंद कॉलोनी के मोड़ से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।