{"_id":"6ac6b73a9a37ce766e085858","slug":"accused-of-slapping-traffic-police-asi-paraded-panipat-news-c-244-1-pnp1001-165605-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: ट्रैफिक पुलिस के एएसआई को थप्पड़ मारने के आरोपी की कराई परेड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: ट्रैफिक पुलिस के एएसआई को थप्पड़ मारने के आरोपी की कराई परेड
विज्ञापन
आरोपी की परेड कराते थाना शहर पुलिस। संवाद
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। संजय चौक पर ट्रैफिक पुलिस के एएसआई पवन कुमार से दुर्व्यवहार, थप्पड़ मारने और वर्दी फाड़ने के आरोपी विद्यानंद कॉलोनी निवासी असलम की पुलिस ने बुधवार को परेड कराई।
पुलिस टीम आरोपी को शहर थाने से पैदल संजय चौक तक लेकर गई। यहां वारदात की निशानदेही कराई गई। पुलिस उसे पैदल ही वापस थाने लेकर पहुंची।
थाना शहर प्रभारी कटार सिंह ने बताया कि असलम के खिलाफ सरकारी ड्यूटी में बाधा डालने, पुलिस कर्मचारी से मारपीट और वर्दी फाड़ने की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
परेड के दौरान बोला आरोपी- नशा न करें, अफसर पर हाथ उठाना गलत
असलम ने गलती स्वीकार कर कहा कि प्रशासन के सामने नहीं अड़ना चाहिए। उसने अपने दोस्तों और परिवार को नशे से दूर रहने तथा ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारी के साथ हाथापाई नहीं करने का संदेश देने की बात कही।
विज्ञापन
शहर थाना प्रभारी कटार सिंह ने बताया कि छह अक्तूबर को संजय चौक पर एएसआई पवन कुमार ने बिना नंबर प्लेट की बाइक पर सवार असलम को रोका था। आरोप है कि शराब के नशे में उसने एएसआई से बहस की और थप्पड़ मार दिया। घटना का वीडियो भी वायरल हुआ था। थाना प्रभारी ने बताया कि असलम के खिलाफ चांदनी बाग और किला थाने में पहले से अपराध और मारपीट के पांच मामले दर्ज हैं। अब उसके खिलाफ दर्ज मामलों की संख्या छह हो गई है।