फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Accused of murdering a person arrested after six months

Panipat News: व्यक्ति की हत्या करने का आरोपी छह माह बाद गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Mar 2024 01:01 PM IST
विज्ञापन
Accused of murdering a person arrested after six months
पानीपत। सीआईए-थ्री ने कुराड़ गांव में व्यक्ति की पीट पीटकर हत्या करने मामले में चौथे आरोपी को रविवार देर शाम बलजीत नगर नाका के पास से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी छह माह से फरार चल रहा था। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही थी। पुलिस इस मामले में पहले आरोपी पिता पुत्र समेत तीन को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस ने आरोपी को कोटे में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी से गहनता से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


सीआईए थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि उनकी टीम ने रविवार देर शाम को गुप्त सूचना पर कुराड़ गांव निवासी जयभगवान को गिरफ्तार किया है। जयभगवान पर गांव के ही राधेश्याम की हत्या का आरोप है । सात सितंबर 2023 को थाना सनौली में गांव कुराड़ निवासी राममेहर ने शिकायत देकर बताया था कि उसके चाचा राधे श्याम ने अपनी दो बेटियों की शादी गांव बलाना निवासी जोगिंद्र व तेजिंद्र के साथ की थी। शादी के कुछ दिन बाद ही अनबन होने के चलते दोनों लड़की पिता के पास घर आ गई थी। वो दोनों लड़की ससुराल वापस नहीं गई। जोगिंद्र की गांव कुराड़ में रामनिवास के साथ पहले से रिश्तेदारी थी। 31 अगस्त 2023 को जोगिंद्र गांव कुराड़ में रामनिवास के पास आया हुआ था। दोनों ने इंसकी रंजिश रखते हुए उसके चाचा राधे श्याम को खेत में घेर लिया था। रामनिवास ने अपने बेटे अशोक, भाई जयभगवान व उसकी पत्नी सुनीता, बेटे की पत्नी पूजा व अन्य तीन-चार व्यक्तियों को बुला लिया था। इन्होंने राधेश्याम पर जानलेवा हमला कर दिया था। इसमें राधेश्याम की मौत हो गई थी। पुलिस ने आरोपी रामनिवास व उसके बेटे अशोक व जनवरी में आरोपी जोगिंद्र उर्फ धोला निवासी बलाना को गिरफ्तार किया था। तीनों आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त एक कुल्हाड़ी व एक डंडा बरामद कर तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed