फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Accused of murder of conductor cousin on one day remand

Panipat News: परिचालक चचेरे भाई की हत्या का आरोपी एक दिन के रिमांड पर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Oct 2023 02:24 AM IST
विज्ञापन
Accused of murder of conductor cousin on one day remand
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सनौली। खोजकीपुर कलां गांव में परिचालक चचेरे भाई सुरेश की हत्या करने के आरोपी राजेंद्र को कोर्ट में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया गया। रिमांड के दौरान पुलिस ने राजेंद्र से वारदात में प्रयुक्त चाकू को घर से बरामद कर लिया है। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है। इससे पहले पुलिस उसकी मां रामरत्ती व पत्नी निशा को भी सुरेश की हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर चुकी है। वहीं दूसरी ओर इस घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। निर्माणाधीन मकान की पानी निकासी के पाइप को लेकर हुए मामूली झगड़े में दो भाईयों के परिवार उजड़ गए।

विदित है कि सुरेश (50) उत्तराखंड रोडवेज के देहरादून डिपो चालक था। वे दो दिन पहले ही ड्यूटी से आए थे। उसका चचेरा भाई राजेंद्र उनके घर के साथ अपना नया मकान बना रहा था। राजेंद्र मकान के शौचालय व रसोई के पानी की निकासी का पाइप सुरेश के मकान तरफ निकाल रहा था। सुरेश ने पाइप दूसरी तरफ डालने को कहा था। इसी बात पर दोनों भाईयों में झगड़ा हो गया। राजेंद्र ने चचेरे भाई सुरेश को सीधा घोंप दिया। सुरेश का बेटा विशाल व उसकी मां सुमन उसे बचाने आए तो उन पर हमला किया गया। वो इसमें घायल हो गए।
विज्ञापन


सुरेश की हत्या के आरोप में निशा व उसकी सास रामरती को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। राजेंद्र को पुलिस ने कोर्ट में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है। उससे पूछताछकी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अतर सिंह, प्रभारी, थाना पुलिस बापौली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed